Responsive Scrollable Menu

डबरा: टेकनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

डबरा: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से फा​यरिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जहां डबरा तहसील अंतर्गत टेकनपुर कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद बना हुआ था। शुक्रवार रात को विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में संजीव परिहार नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया।

जानकारी अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से फायरिंग के दौरान चले कारतूस के खोखे एवं जिंदा राउंड भी जब्त किये हैं। पुलिस टीम मामले से जुड़े तथ्यों और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद टेकनपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

घटना को लेकर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं, इस मामले में उन्होंने बयान भी दिया है। जयराज कुबेर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। शुक्रवार रात को जमीनी विवाद के कारण एक पक्ष नवीन शर्मा एवं अन्य दूसरे पक्ष में विवाद हुआ इसके बाद वहां फायरिंग भी हुई। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है जिसकी मौत हो चुकी है। घटनास्थल से एक गाड़ी एवं खाली कारतूस और जिंदा राउंड भी पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना के पीछे की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Continue reading on the app

केरल साइबरडोम को और मजबूत करेगा, पुलिस करेगी स्वदेशी रोबोट का इस्तेमाल

कोच्चि, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए अपने साइबरडोम को और मजबूत करेगा। राज्य पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल, आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों के लिए देश में बने रोबोट का भी इस्तेमाल करेगी।

राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को केरल पुलिस द्वारा आयोजित 19वें सीओसीओएन सिक्योरिटी और हैकिंग कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ने के साथ साइबर हमले और सुरक्षा के नए खतरे भी बढ़ रहे हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकार, पुलिस, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों को मिलकर काम करना होगा।

चेन्निथला ने कहा, पर्सनल डेटा की चोरी और फाइनेंशियल फ्रॉड से लोगों और संस्थाओं के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। पावर प्लांट, हॉस्पिटल और फाइनेंशियल संस्थानों जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर सुरक्षा की जरूरत है। मिलिट्री की जानकारी और सरकारी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा, युद्ध, राजनीति और गवर्नेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से साइबर सिक्योरिटी की नई चुनौतियां पैदा हुई हैं। साथ ही, उन्होंने डेटा और पर्सनल प्राइवेसी की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के उपाय भी कानूनी और जिम्मेदार होने चाहिए।

केरल पुलिस ने आईहब रोबोटिक्स की मदद से नए रोबोटिक सिस्टम तैयार किए हैं। इन्हें ट्रैफिक मैनेजमेंट, बचाव कार्यों, आपदा के समय मदद और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के लिए बनाया गया है। इन सिस्टम में दक्ष शामिल है, जो ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए बनाया गया रोबोट है। कवच, जो मुश्किल इलाकों में बचाव टीमों की मदद कर सकता है और जरूरी सामान पहुंचा सकता है; और तारा, जो अलग-अलग भाषाओं में जानकारी दे सकता है और आने वाले लोगों की मदद कर सकता है।

मंत्री ने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट रोबोट पुलिसकर्मियों का काम का बोझ कम कर सकते हैं, जिन्हें धूप और बारिश में सड़कों पर लंबे समय तक रहना पड़ता है। नई टेक्नोलॉजी से पुलिस के कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार ज्यादा कर्मचारियों को साइबर सिक्योरिटी की ट्रेनिंग भी देगी और ऑनलाइन खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाएगी।

चेन्निथला ने कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीओसीओएन साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी और नए आइडिया शेयर करने के लिए एक अहम प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।

इस कॉन्फ्रेंस से पुलिस, सरकार, इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फायदा होगा। कॉन्फ्रेंस में डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर टीवी रविचंद्रन, चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रावाडा चंद्रशेखर और मनोज अब्राहम शामिल हुए।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 5 घंटे में 15 राज्यों में होगी झमाझम बारिश? | Top News | Monsoon | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T20:00:30+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Middle East Crisis | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T20:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers