आयुष की कप्तानी में टीम इंडिया की जीत, छठी बार चैंपियन बना भारत, वैभव का शानदार शतक
U19 World Cup 2026 Final: हरारे में खेले गए अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया. इसके साथ ही टीम इंडिया छठी बार विजेता बना. इस मुकाबले में टीम को 100 रन से जीत हासिल हुई.
The post आयुष की कप्तानी में टीम इंडिया की जीत, छठी बार चैंपियन बना भारत, वैभव का शानदार शतक appeared first on Prabhat Khabar.
चीनी विदेश मंत्रालय ने 2026 चीनी नव वर्ष रिसेप्शन का आयोजन किया
बीजिंग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में वर्ष 2026 चीनी नव वर्ष रिसेप्शन का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न देशों के चीन में तैनात राजदूतों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित चीन के विभिन्न विभागों के लगभग 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2025 में चीन ने अपनी विदेश नीति में हमेशा नैतिक मार्ग का पालन किया है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मार्गदर्शन में, चीन ने चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ का भव्य स्मरणोत्सव मनाया, जिससे शांति और न्याय का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ। चीन ने स्पष्ट रूप से एकपक्षीय संरक्षणवाद का विरोध किया और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की प्रभावी ढंग से रक्षा की।
वांग यी के अनुसार, चीन ने संघर्षों के शमन और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया, साथ ही मूल कारणों और लक्षणों दोनों के समाधान का मार्ग तलाशा। विशेष रूप से, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा गंभीरतापूर्वक प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल ने विश्व व्यवस्था के विकास के महत्वपूर्ण क्षण में दुनिया के आगे के रास्ते को रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने में चीन का रुख दृढ़ है, और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने का उसका संकल्प अटल है। उथल-पुथल भरी इस दुनिया में चीन लगातार दुर्लभ निश्चितता प्रदान कर रहा है और अनमोल रचनात्मकता प्रदर्शित कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा तेजी से समझा और स्वीकार किया जा रहा है।
वांग यी ने आगे कहा कि नए साल में, चीन दुनिया की सभी प्रगतिशील ताकतों के साथ मिलकर मानवता के भविष्य और जनता के कल्याण को ध्यान में रखते हुए, शांति और कानून के शासन की रक्षा करने, खुलेपन और विकास को बढ़ावा देने, संकटों और चुनौतियों का समाधान करने, समझ और मैत्री को गहरा करने के लिए प्रयास करेगा, ताकि एक बेहतर दुनिया के निर्माण में नया योगदान दिया जा सके।
रिसेप्शन में चीन में विदेशी राजदूतों के दल के प्रमुख और कैमरून के राजदूत मार्टिन एमपाना ने राजदूत दल की ओर से चीनी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। एमपाना ने कहा कि वर्ष 2025 में चीन की कूटनीतिक उपलब्धियां उल्लेखनीय रही हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विश्व शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण अर्थ रखने वाली वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत करते हुए विश्व की भलाई और दूरदर्शिता का परिचय दिया है। विभिन्न देश चीन के साथ सहयोग को और अधिक परिणाम प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















