पहले स्टिंग किया, फिर CM की कुर्सी से हटवाया... सिद्धारमैया पर कुमारस्वामी के आरोप से कर्नाटक में खलबली
Karnataka Politics: कर्नाटक में कथित स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि डीके शिवकुमार से जुड़े स्टिंग की सामग्री का इस्तेमाल सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर करने में हुआ. कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताया है. शिवकुमार ने भी अपने खिलाफ स्टिंग की कोशिश होने का दावा किया है. अब मामले में जांच और सबूतों पर नजर है.
ByPoll Results: उपचुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! 5 में से 3 विधानसभा सीटों पर NDA की जीत, असम की लोकसभा सीट पर जीती भाजपा
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. छह अक्टूबर को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी. आइये जानते हैं, राज्यवर सभी सीटों के परिणाम…
सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की. पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, एक- रेजीनगर और दूसरी- नंदीग्राम. दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. खास बात है कि रेजीनगर विधानसभा सीट पर मुस्लिम आबादी 70 प्रतिशत है. बावजूद इसके रेजीनगर से भाजपा उम्मीदवार शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से जीत गए हैं. वहीं, नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. हासिरानी रथ ने सीट के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीता है.
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Winning BJP candidate in Rejinagar Assembly constituency, Shankharavh Sarkar says, "This victory isn't mine; it belongs to the 'Lotus'. This victory belongs to Syama Prasad Mukherjee, Dr. Hedgewar... I have no personal claim to it. I hold no… pic.twitter.com/GmnaNnwcVv
— ANI (@ANI) October 9, 2026
Nandigram, West Bengal: On By-Polls, BJP winning candidate Hasi Rani Rath shows the victory symbol along with other workers after winning the by-polls from the Nandigram assembly constituency. pic.twitter.com/CiauhqhzTE
— IANS (@ians_india) October 9, 2026
तमिलनाडु की दोनों सीटों पर जीती TVK
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें सत्तारूढ़ TVK ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है. धारापुरम विधानसभा सीट पर TVK की उम्मीदवार सत्यबामा पी. ने जीत हासिल की है. वहीं, मदुरांतकम विधानसभा सीट से TVK की उम्मीदवार के. मरागाथम कुमारवेल ने जीत हासिल की है. उपचुनाव में भी पूर्व सत्तारूढ़ दल डीएमके का पत्ता साफ हो गया. उपचुनाव परिणामों पर पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने कहा- उपचुनाव लोकतंत्र की खुली हत्या है.
News Alert! TVK's Dharapuram constiuency candidate P Sathyabama declared winner by EC, defeats DMK's S Suganya by margin of 9,471 votes. pic.twitter.com/GKHLrrzR7e
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
Chengalpattu, Tamil Nadu: TVK workers celebrate Maragatham Kumaravel’s victory in the Maduranthakam constituency by dancing to drumbeats. pic.twitter.com/eYWaB6ikfx
— IANS (@ians_india) October 9, 2026
पुडुचेरी में NDA ने हासिल की जीत
पुडुचेरी में भी एनडीए ने जीत हासिल की है. शुक्रवार को आए परिणामों में थट्टनचावडी में AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 8,000 से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीत लिया है. DMK उम्मीदवार के सेतु यहां तीसरे स्थान पर रहे.
Puducherry: All India N.R. Congress candidate Ashok Anand won the Thattanchavady Assembly by-election after the completion of vote counting.
— IANS (@ians_india) October 9, 2026
(Source: ECI) pic.twitter.com/c6EgHxnKPX
असम में भाजपा उम्मीदवार ने अजमल को हराया
6 अक्टूबर को असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई थी, जिसके परिणाम आज आ गए हैं. इस सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है. देवाशीष शर्मा को कुल 6,87,110 वोट मिले AIUDF प्रमुख अजमल को 5,20,976 वोट मिले. वे दूसरे स्थान पर रहे.
Nagaon, Assam: BJP candidate Debashish Sharma says, "I would like to thank, first of all, the leadership provided by our honorable Prime Minister and our honorable Chief Minister. And the, the all the ministers, you know, especially led by our guardian minister Pijush Hazarika,… pic.twitter.com/G20skErnhs
— IANS (@ians_india) October 9, 2026
PM मोदी ने जताई खुशी
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Gratitude to the people for their continuous blessings. The Lok Sabha result of Nagaon (Assam) and the Assembly results of Nandigram as well as Rejinagar (West Bengal) show yet again that the people have a deep-rooted connect with the good… pic.twitter.com/aOf8Slwjhs
— ANI (@ANI) October 9, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









