Responsive Scrollable Menu

ByPoll Results: उपचुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! 5 में से 3 विधानसभा सीटों पर NDA की जीत, असम की लोकसभा सीट पर जीती भाजपा

देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. छह अक्टूबर को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा और असम की 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी. आइये जानते हैं, राज्यवर सभी सीटों के परिणाम…

सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की. पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, एक- रेजीनगर और दूसरी- नंदीग्राम. दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. खास बात है कि रेजीनगर विधानसभा सीट पर मुस्लिम आबादी 70 प्रतिशत है. बावजूद इसके रेजीनगर से भाजपा उम्मीदवार शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से जीत गए हैं. वहीं, नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. हासिरानी रथ ने सीट के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीता है.

तमिलनाडु की दोनों सीटों पर जीती TVK

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें सत्तारूढ़ TVK ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है. धारापुरम विधानसभा सीट पर TVK की उम्मीदवार सत्यबामा पी. ने जीत हासिल की है. वहीं, मदुरांतकम विधानसभा सीट से TVK की उम्मीदवार के. मरागाथम कुमारवेल ने जीत हासिल की है. उपचुनाव में भी पूर्व सत्तारूढ़ दल डीएमके का पत्ता साफ हो गया. उपचुनाव परिणामों पर पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने कहा- उपचुनाव लोकतंत्र की खुली हत्या है. 

पुडुचेरी में NDA ने हासिल की जीत

पुडुचेरी में भी एनडीए ने जीत हासिल की है. शुक्रवार को आए परिणामों में थट्टनचावडी में AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम को 8,000 से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीत लिया है. DMK उम्मीदवार के सेतु यहां तीसरे स्थान पर रहे. 

असम में भाजपा उम्मीदवार ने अजमल को हराया

6 अक्टूबर को असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई थी, जिसके परिणाम आज आ गए हैं. इस सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है. देवाशीष शर्मा को कुल 6,87,110 वोट मिले AIUDF प्रमुख अजमल को 5,20,976 वोट मिले. वे दूसरे स्थान पर रहे.

PM मोदी ने जताई खुशी

Continue reading on the app

Promotion : राज्य शासन ने DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया, आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन ने DSP स्तर के अधिकारियों को Promotion का तोहफा दिया है, राज्य के गृह विभाग ने 10 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, सभी पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद ट्रांसफर भी किया है, उनकी नई जगह पदस्थापना के आदेश भी शासन ने जारी किये हैं।

गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश पुलिस ने  उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 10 अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया है, शासन ने इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन के बाद एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया है।

DSP स्तर के ये अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक के अलावा, एसडीओपी, सहायक सेनानी और एसीपी जैसे पदों पर पदस्थ थे जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एजेके, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जसे पदों पर पदस्थ किया है।

इन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन 

  • प्रीतम सिंह बालरे, एसडीओपी निवास जिला मण्डला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट पदस्थ किया गया है।
  • मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी, मूंदी, जिला खण्डवा को पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, नर्मदापुरम बनाया गया है।
  • बाबूलाल वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल को पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
  • राम शंकर सिलावट, उप पुलिस अधीक्षक, एटीसी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
  • महेन्द्र रायपुरिया, सहायक सेनानी, 5वीं वाहिनी SAF, मुरैना को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक SAF, भोपाल पदस्थ किया है।

मध्य प्रदेश गृह विभाग का आदेश 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

चिल्ला चिल्लाकर बोला इमरान का समर्थक, 'हम भेड़ बकरी नहीं हैं !' | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:40:29+00:00

Can 'Pain' Influence AI Behaviour? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers