पाकिस्तान एक महीने में बेचता है जितनी गाड़ियां, उतनी तो एक दिन में खरीद रहे हम; जानिए वहां की फेवरेट कार
पाकिस्तान में अगस्त 2026 के दौरान कारों, वैन, जीप और पिकअप की कुल 15,558 यूनिट्स बिकीं. वहीं, भारत में सिर्फ सितंबर महीने में पैसेंजर कारों की रिटेल बिक्री 4.27 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. आखिर दोनों देशों के ऑटो बाजार में इतना बड़ा अंतर क्यों है? पाकिस्तान में किस कंपनी की कार सबसे ज्यादा बिक रही है और भारत की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारें कौन-सी हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट.
पीएम ने विश्व कौशल प्रतियोगिता के युवाओं से मुलाकात की:लिखा- इन शानदार युवाओं ने वर्ल्डस्किल्स कंपटीशन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में आयोजित 'विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026' में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के युवाओं से अपने आवास पर मुलाकात की। पीएम ने उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- इन शानदार युवाओं ने वर्ल्डस्किल्स कंपटीशन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज 7, लोक कल्याण मार्ग में उनसे मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी उन्होंने पोस्ट शेयर किया और लिखा, "वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में चमक बिखेरने वाले युवा साथियों का 7, लोक कल्याण मार्ग पर अभिनंदन!" गौरतलब है कि 48वीं वर्ल्डस्किल्स कंपटीशन का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर-एनईसीसी) में हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









