Responsive Scrollable Menu

Navratri Diet में रोज न खाएं तला हुआ कुट्टू का आटा, बिगड़ सकती है Gut Health

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रही है। नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। इस दौरान व्रती कुट्ट के आटे की पकौड़ी का सेवन सबसे ज्यादा करता है। उपवास के समय अपनी हेल्थ और डाइट का भी खासा ध्यान रखना है। इस दौरान ज्यादा तला-भुना या मीठी चीजें खाने से सेहत बिगड़ सकती हैं। नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पूरी और पकौड़ी घरों में खूब खाई जाती है। ऐसे में रोजाना कुट्टू का आटे का सेवन सेहत बिगड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं रोजाना कितनी मात्रा और किस तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

कुट्टू के आटे के फायदे

- कुट्टू का आटा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो कि लंबे समय तक पेट को भरा रखती है।

- इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बेहद कम होता है। इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।

- इतना ही नहीं, इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो कि बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

- यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है।

- इसमें पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है।

क्या नवरात्रि में रोजाना कुट्टू की पूरी और पकौड़ी खाना सही है?

वैसे तो कुट्टू के आटे में फाइबर और मिनरल्स से पाए जाते हैं और यह ग्लूटेन-फ्री होता है। हालांकि नवरात्रि में सबसे ज्यादा कुट्टू की पूरी और पकौड़े खाने से सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। पूरी और पकौड़ी को डीप-फ्राई किया जाता है। जिससे तेल सबसे ज्यादा अब्जॉर्ब होता है। जिसके सेवन से एसिजिटी, पेट फूलना, अपच और सुस्ती हो सकती है। इसके अधिक सेवन से पेट में समस्या हो सकती है, जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या किडनी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की कितनी मात्रा सही?

नवरात्रि के व्रत में हेल्दी रहने के लिए, नौ दिनों के दौरान कुट्टू से बनी तली हुई चीजें दो-तीन बार ही खाएं। कुट्टू की रोटी, भाप में पकी या उबली हुई व्रत वाली सब्जियां, फल, नट्स और छाछ जैसे हेल्दी ऑप्शन चूज करें। इसलिए आप नारियल पानी, नींबू पानी या हर्बल चाय पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें।

सही मात्रा- एक बार में एक- दो छोटी पूरी या चार-पांच पकौड़े खाएं, रोज नहीं। पाचन में मदद के लिए फाइबर से भरपूर सलाद या दही के साथ खाएं। यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या पाचन संबंधित जुड़ी समस्या हो सकती है, तो व्रत रखने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Continue reading on the app

रणबीर कपूर की 'रामायण' से लारा दत्ता का लुक आउट, कैकेयी किरदार में आईं नजर, शीबा चड्ढा बनीं मंथरा

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फिल्म के दो सबसे अहम किरदारों के पोस्टर्स जारी कर दिए हैं. इन पोस्टर्स में लारा दत्ता महारानी कैकेयी के लुक में नजर आ रही हैं. वहीं, मेकर्स ने 'रामायण' की मंथरा के किरदार से भी पर्दा उठा दिया, जिसे शीबा चड्ढा निभा रही हैं. दोनों ही 'रामायण' के मुख्य किरदार हैं, जिनकी वजह से अयोध्या का इतिहास बदल गया.

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN, Day-1 अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बपराया कहर, पहले दिन बांग्लादेश ने 8 विकेट पर बनाए 317 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया. दूसरे सेशन के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की, जिससे बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्किल में नजर आए. दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश के लिए नईम हसन और तैजुल इस्लाम क्रीज पर खड़े थे. Fri, 9 Oct 2026 23:08:48 +0530

  Videos
See all

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत को लेकर बड़ा खुलासा! | CCTV Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T22:00:31+00:00

Iran America War Update: ईरान की ट्रंप को खुली धमकी? Trump News | US Iran | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T22:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers