Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में बर्फ के बीच 15km पैदल अस्पताल पहुंचाया बुजुर्ग,VIDEO:13 दिन से बंद है सड़क; कुर्सी को 'पालकी' बना पार किया जोखिम भरा सफर

हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने बर्फ के बीच खतरनाक रास्ते से एक मरीज को लगभग 15 किलोमीटर तक पैदल कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, 23 फरवरी को सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ। इससे क्षेत्र को गाड़ागुसैनी सड़क पिछले 13 दिन से बंद हो गई। बीते बुधवार को छलाई गांव के बुजुर्ग शिव लाल बीमार पड़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने शिव लाल को कुर्सी पर रस्सी के सहारे बांधा और कुर्मी में दो लंबे डंडे बांधकर कंधे पर उठाकर शिव लाल को गाड़ागुसैनी लाया। गांव के 15 से 20 लोगों ने दुर्गम व खतरनाक रास्ते से मरीज को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते पर 2 फुट बर्फ जमी थी रास्ते में करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई थी, जिससे हर कदम पर फिसलने और हादसे का खतरा बना रहा। इसके बावजूद, ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और बुजुर्ग को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। सड़क बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग और सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। PWD महकमा कछुआ गति से काम कर रहा: समेश स्थानीय निवासी समेश राजपूत ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को सड़क बहाल करने की सूचना दी गई, लेकिन काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ हुए 10 दिन बीत गए है। मगर अभी तक 3 किलोमीटर सड़क से ही बर्फ हटाई गई है। इस वजह से गांव के बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। उन्होंने सरकार से सड़क को जल्दी बहाल करने की गुहार लगाई है। सड़क और स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति ‌उजागर इस घटना ने एक बार फिर दूरदराज के इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। सराज विधानसभा क्षेत्र नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है, इसके बावजूद यहां ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देखें मरीज को अस्पताल पहुंचाने के 3 PHOTOS…

Continue reading on the app

Mahashivratri 2026: Happy Married Life के लिए जरूर पढ़ें यह पौराणिक व्रत कथा, भगवान शिव हरेंगे सारे क्लेश

महाशिवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वता का मिलन का दिन है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।  इस दिन भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा की जाती है और शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन लोग उपवास रखते हैं और रात में जागकर भगवान शिव की भक्ति में समय बिताते हैं। यह पर्व भगवान शिव की शक्ति और उनके विवाह का प्रतीक है, और इसे पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं, दूसरी ओर इस दिन महाशिवरात्रि की व्रत कथा सुनना या पढ़ना भी बहुत फलदायी मानी जाती है। आइए आपको बताते हैं इस दिन किस कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है।

महाशिवरात्रि व्रत कथा

दक्ष प्रजापति की पुत्री माता सती थी, वह भगवान शिव को बहुत प्रेम करती थीं और उन्हें अपने जीवन साथी के रुप में पाना चाहती थीं। जब माता सती ने अपने पिता दक्ष से कहा कि वह भगवान शिव से विवाह करना चाहती हैं, तो दक्ष ने भगवान शिव को अपमान करते हुए उन्हें अपना दमाद बनाने से साफ इनकार कर दिया। 

फिर माता सती ने अपने पिता की बातों की परवाह किए बिना भगवान शिव से विवाह कर लिया। यह देखकर प्रजापति दक्ष क्रोधित हो गए और उन्होंने अपनी पुत्री सती को त्याग दिया। कुछ दिन बाद प्रजापति दक्ष ने एक बड़ा यज्ञ आयोजित किया, लेकिन उन्होंने उस यज्ञ में न तो भगवान शिव और ही माता सती को आमंत्रित नहीं किया।

माता सती ने भगवान शिव से जिद करके, बिना उनकी अनुमति के यज्ञ में पहुंच गई। वहां पहुंचकर प्रजापति दक्ष ने भगवान शिव के बारे में अपशब्द कहे और उनका अपमान किया। अपने पति के खिलाफ ऐसे शब्द सुनकर माता सती बहुत क्रोधित हुईं और उन्होंने अपने शरीर का त्याग कर दिया। इस दुखद घटना के बाद माता सती अगले जन्म में हिमालयराज की पुत्री के रूप में पार्वती के नाम से जन्म लिया। 

इस जन्म में माता पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने की इच्छा जताई है, हालांकि भगवान शिव ने उन्हें मना कर दिया क्योंकि वह अभी भी मानवीय शरीर से बंधी हुई थीं। फिर माता पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए घोर तपस्या की। उन्होंने 12,000 वर्षों तक अन्न और जल का त्याग करके कठिन तप किया। उनकी तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्हें अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार कर लिया।
जिस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ, उस दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाने लगा। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव अपन बारात लेकर माता पार्वती के घर पहुंचे और चंद्रभाल के रुप में उनके साथ विवाह किया। इस दिन यह व्रत कथा सुनने से विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है। 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से बाहर, फिटनेस बनी समस्या

Jasprit Bumrah To Miss match against USA:आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगता दिख रहा है. जानकारी के मुताबितक जसप्रीत बुमराह वायरल बुखार की वजह से अमेरिका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे. हर्षित राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर एक दिन पहले ही आई है. Sat, 7 Feb 2026 09:01:00 +0530

  Videos
See all

ICC Banned Pakistan News LIVE: वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाक? | T20 World Cup 2026 | IND Vs PAK Match #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T03:34:44+00:00

Shorts : सड़क या मौत का जाल राजधानी में बड़ा खतरा बना गड्ढा | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T03:36:39+00:00

Shorts : रफ्तार और स्टंट का पागलपन! छात्रों की हरकत से मंडरा रहा खतरा | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T03:33:28+00:00

Ghooskhor Pandat Controversy : ’घूसखोर पंडत’ पर बोले निशिकांत दुबे, घूसखोर पंडत सनातन पर हमला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T03:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers