Responsive Scrollable Menu

27% OBC आरक्षण पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग को नियुक्ति के निर्देश

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तीन महीने का समय दिया गया है।

हाई कोर्ट ने OBC आरक्षण को 14 प्रतिशत ही रखने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार पर्याप्त आंकड़े पेश नहीं कर पाई।

13% होल्ड पदों पर तीन महीने में नियुक्ति

27 प्रतिशत OBC आरक्षण के विवाद के कारण 13 प्रतिशत पद होल्ड पर रखे गए थे। अब हाई कोर्ट ने इन पदों पर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी करनी होगी। सरकार ने महाजन आयोग की 1982 की रिपोर्ट और पुराने प्रयासों का हवाला दिया था। हालांकि, अदालत ने माना कि आरक्षण बढ़ाने के लिए पर्याप्त संवैधानिक आधार साबित नहीं किए गए।

27 प्रतिशत OBC आरक्षण की मांग वाली याचिकाएं खारिज

इस फैसले के बाद 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की मांग वाली याचिकाएं खारिज हो गई हैं और 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में साफ किया कि प्रदेश की सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में OBC वर्ग को अब 14% आरक्षण ही मिलेगा। अदालत ने कहा कि आरक्षण की 50% सीमा पार करने के लिए सरकार को असाधारण परिस्थितियों के ठोस प्रमाण देने होंगे। केवल OBC आबादी अधिक होने के आधार पर आरक्षण बढ़ाना पर्याप्त नहीं है।

OBC वर्ग को मिलेगा 14% आरक्षण

सुनवाई के दौरान सामान्य वर्ग की ओर से 27% आरक्षण की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए, जबकि OBC पक्ष ने आरक्षण बढ़ाने के समर्थन में दलीलें दी थीं। फैसले से प्रदेश में OBC आरक्षण फिर 14% पर आ गया है। साथ ही भर्ती एजेंसियों को रोके गए पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करनी होगी।

वंदना झा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

हारे हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां... 17 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman most runs partnership lost test: टेस्ट क्रिकेट में कई बार रनों की बड़ी पाटर्नरशिप भी टीम को हार से नहीं बचा पाती हैं. मोहम्मद युसूफ-यूनिस खान और मुशफिकुर-शाकिब जैसी जोड़ियों ने रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के बावजूद अपनी टीमों को कई मुकाबलों में हार से नहीं उबारा. केविन पीटरसन-पॉल कॉलिंगवुड से लेकर मॉर्डन युग में हैरी ब्रुक और जो रूट जैसे दिग्गजों ने भी हार के मुकाबलों में ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. ये 5 आंकड़े उन खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने जीत के लिए पूरा दम लगाया.

Continue reading on the app

  Sports

PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

पीवी सिंधु की आर्कटिक ओपन सुपर 500 में चुनौती खत्म हो गई. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की रेचानोक इंतानोन ने 21-11, 19-21, 21-18 से शिकस्त दी. पांच लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार पलटवार किया और दूसरा गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की। हालांकि, निर्णायक गेम में इंतानोन ने बाजी मार ली. सिंधु ने इससे पहले जापान की रिको गुंजी को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी. Sat, 10 Oct 2026 11:49:29 +0530

  Videos
See all

Dhruv Rathee Detained By Police News: गुरुग्राम में ध्रुव राठी तक कैसे पहुंची पुलिस? पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:10:04+00:00

Delhi Security: प्रोटेस्ट के बीच पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह #dhruvrathee #cjpprotest #latest#aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:06:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers