Responsive Scrollable Menu

‘एक कचौड़ी, दो समोसा...’: रांची टी20 से पहले ईशान किशन का देसी डायलॉग वायरल

दूसरे टी20 से पहले ईशान किशन का 'एक कचौड़ी, दो समोसा, ईशान पर है पूरा भरोसा' डायलॉग वायरल. जानें क्या है खास.

The post ‘एक कचौड़ी, दो समोसा...’: रांची टी20 से पहले ईशान किशन का देसी डायलॉग वायरल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले, शुक्रवार को ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने लोगों से अपील की कि अगर नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया जाए, तो भी आंदोलन जारी रखें। लोगों को भेजे एक संदेश में नेहा ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर लोगों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है और पुलिस प्रदर्शन के आयोजकों की तलाश कर रही है। नेहा ने कहा, ‘‘दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रोका जा रहा है; प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं; अर्द्धसैनिक बल, सेना और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

यह देश में खुलेआम आपातकाल जैसे हालात के अलावा और कुछ नहीं है।’’ उन्होंने अपने प्रस्तावित प्रदर्शन की तुलना 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से की, जब 8 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद कई स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास खुद को दोहरा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे 1942 में नेताओं की गिरफ्तारी भारत छोड़ो आंदोलन को नहीं रोक पाई थी, वैसे ही यह आंदोलन भी नहीं रुकेगा।’’ नेहा ने विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे लोगों से अपील की कि अगर आयोजकों को हिरासत में लिया जाता है, तो वे नेतृत्व संभालें और जहां भी उन्हें रोका जाए - मेट्रो या रेलवे स्टेशन समेत - वहीं धरना दें।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको जहां भी रोका जाए, चाहे वह मेट्रो स्टेशन हो या रेलवे स्टेशन, वहीं अपनी मांगों - ‘एसआईआर वापस लो, ज्ञानेश कुमार को जाना होगा - के साथ बैठ जाएं।’’ सरकार को जवाबदेह ठहराते हुए, आइसा नेता ने इस लामबंदी को जनता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच टकराव के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा, ‘‘अब पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं है। यह जनता बनाम भाजपा की लड़ाई है।’’ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शनिवार को होना प्रस्तावित है, जिसकी मुख्य मांगें एसआईआर प्रक्रिया को वापस लेना और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में कई वामपंथी छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 2nd T20I Live Score and Updates: रांची में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? कुछ देर में होगा खुलासा

IND vs WI 2nd T20I: रांची के मैदान में 3 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद भारतीय टीम कोई टी20 मैच खेल रही है. पिछली बार उसे यहां हार मिली थी. इस बार कहानी बदलेगी या रिपीट होगी? Fri, 09 Oct 2026 18:14:14 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Delhi Police: मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चलाते- SC | Delhi Metro | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:43+00:00

AAJTAK 2 | CONGRESS PROTEST | DELHI में INDIA ब्लॉक का सत्याग्रह जारी, BJP ने उठाए सवाल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers