तेलंगाना में कारोबारी हितों के कारण पानी छोड़ रहे हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री: भाजपा
तेलंगाना में कारोबारी हितों के कारण पानी छोड़ रहे हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री: भाजपा
हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला, पायलट समेत तीन नागरिकों की मौत
Houthis Attack Riyadh Airport: हूती लगातार सऊदी पर हमला कर रहे हैं. एक बार फिर हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट के निशाना बना आया है. हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर हमला किया है. इसमें पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. सऊदी ने इसपर जवाबी हमले की बात कही है.
सऊदी अधिकारियों ने को बताया कि गुरुवार को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों में पायलट 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों के जरिए समूह सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र को बंद करने की कोशिश कर रहा है. यह संघर्ष अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण क्षेत्र में बढ़े तनाव का हिस्सा है.
Three Saudis KILLED in attack on Riyadh’s King Khalid International Airport
— RT (@RT_com) October 9, 2026
Authorities confirm attack without naming the perpetrator — several others injured, some critically
‘The attack also caused some property damage’ pic.twitter.com/grUfc8S69d
सऊदी एयरलाइंस विमान हुआ क्षतिग्रस्त
हमलों में सऊदी एयरलाइंस का एक विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया और एयरपोर्ट पर धुआं फैल गया. इसके बाद कई एयरलाइनों ने सऊदी राजधानी रियाद के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं. इसी दौरान शहर में तेल क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनियों के अधिकारियों की एक बड़ी बैठक होने वाली है.
रातभर राजधानी सना में रातभर
हूती अधिकारियों और उनसे जुड़े मीडिया के मुताबिक, सऊदी अरब ने रातभर यमन की राजधानी सना में हौथी ठिकानों पर हवाई हमले किए. यह कार्रवाई हौथी विद्रोहियों के खिलाफ तेज होते हवाई अभियान का हिस्सा है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में समूह के बढ़ते प्रभाव को रोकना, अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए पैदा हो रहे खतरे को कम करना और सऊदी अरब पर उसके हमलों को रोकना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








.jpg)

