हाईकमान ने संकेत दे दिया कि कर्नाटक में कोई बदलाव नहीं होगा, सिद्धारमैया के बेटे का दावा
नेतृत्व परिवर्तन पर एक सवाल के जवाब में यतींद्र ने पत्रकारों से कहा कि मीडिया के अलावा राजनीतिक गलियारों में कोई भी इस पर चर्चा नहीं कर रहा है। यह मुद्दा अब खत्म हो गया है। राज्य में ध्यान देने के लिए और भी मुद्दे हैं।
Bihar News: यहां बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Bihar News: बिहार के सारण जिले के सोनपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है. प्रशासन ने एयरपोर्ट के लिए करीब 4228 एकड़ जमीन की पहचान कर ली है. इसके साथ ही 1302 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में बताई जा रही है. अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चलता है, तो आने वाले समय में सोनपुर को एक आधुनिक हवाई अड्डे की सौगात मिल सकती है.
क्या होता है ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का मतलब होता है ऐसा हवाई अड्डा, जो पूरी तरह नई और खाली जमीन पर बनाया जाता है. यानी उस जगह पर पहले कोई एयरपोर्ट या पुरानी इमारत मौजूद नहीं होती. ऐसे एयरपोर्ट में रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, कंट्रोल टावर, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी सभी सुविधाएं बिल्कुल शुरुआत से तैयार की जाती हैं. यही वजह है कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक के अनुसार बेहतर तरीके से डिजाइन किया जा सकता है.
यात्रियों की सुरक्षा का रखा जाएगा ख्याल
सोनपुर में बनने वाले इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा. इसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे लोगों का समय बचेगा और सफर ज्यादा आसान हो जाएगा. एयरपोर्ट बनने से न सिर्फ सारण जिला, बल्कि आसपास के इलाकों का भी देश के बड़े शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो सकेगा.
इलाके में रोजगार के खुलेंगे अवसर
इस हवाई अड्डे के बनने से इलाके को कई बड़े फायदे मिलने की उम्मीद है. सबसे बड़ा फायदा रोजगार के रूप में सामने आएगा. एयरपोर्ट के निर्माण के दौरान और उसके संचालन के समय स्थानीय लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे. इसके अलावा पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा. सोनपुर मेला, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक जगहों तक देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान हो जाएगी.
सांसद रूडी की अहम भूमिका
इस परियोजना के पीछे सारण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अहम भूमिका मानी जा रही है. वे लंबे समय से सोनपुर में हवाई अड्डा बनाने की मांग करते आ रहे थे. अब जमीन चिन्हित होने और सरकारी प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद इसे उनकी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.
बदल जाएगी सारण जिले की तस्वीर
अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही प्रशासनिक मंजूरी मिलती है, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सोनपुर और पूरे सारण जिले की तस्वीर बदल देगा और विकास को नई ऊंचाई देगा. सोनपुर अब सच में एक नई उड़ान भरने को तैयार है.
यह भी पढ़ें: Bihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation





















