Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम हाई के बाद सोने-चांदी के दामों में तेज गिरावट, बाजार में बढ़ा दबाव

Gold-Silver Price Today: शुक्रवार सुबह घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों पर भारी दबाव देखने को मिला. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 15,000 रुपए तक टूट गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना लगभग 1800 रुपए तक गिरा. हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में निचले स्तरों पर हल्की खरीदारी आई, जिससे गिरावट कुछ हद तक कम हो गई थी. यह संकेत देता है कि निवेशक मौजूदा स्तरों को अवसर के रूप में देख रहे हैं.

कई दिनों से चल रहा है सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव काफी तेजी से चल रहा था. पहले जबरदस्त तेजी के बाद अब काफी हद तक रिकवरी की जा चुकी है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव दिखा है, कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों अहम सपोर्ट लेवल से नीचे लुढ़के थे. डॉलर की मजबूती और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कीमतों ने बिकवाली को बढ़ाया.

पूरी रिपोर्ट वीडियो में जानिए...

ये भी पढ़ें- America-Iran Conflict: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी! अमेरिका की शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं, दागी मिसाइलें

Continue reading on the app

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 266 अंक उछला

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,693.70 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों ने किया। आईटीसी 5 प्रतिशत और एचयूएल 2.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 2.27 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.96 प्रतिशत, निफ्टी कंजम्पशन 0.71 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.63 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.63 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.61 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी 1.47 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.72 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.66 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.62 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इटरनल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और बीईएल लूजर्स थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14.40 अंक या 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,502.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 45.25 अंक या 0.27 प्रतिशत 16,938.65 पर था।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत कमजोर हुई थी और इंट्रा-डे में इसने 25,492 का न्यूनतम स्तर छुआ। हालांकि, बाद में इसमें तेजी देखी गई और यह 25,694 पर बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 25,750 से लेकर 25,800 का है। अगर यहां से ब्रेकआउट आता है तो यह 26,000 और फिर 26,200 पर जा सकता है। इसका सपोर्ट लेवल 25,550 से लेकर 25,500 है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इतने ऊंचे पद से आखिर कौन इस्तीफा देता है’

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने धनखड़ के इस्तीफे पर अनभिज्ञता जाहिर की और इस घटना को अभूतपूर्व बताया। हामिद … Fri, 06 Feb 2026 21:36:21 GMT

  Videos
See all

नोएडा टू दिल्ली ‘मौत का 'गड्ढा’ l Delhi l Janakpuri | CM Yogi l Rekha Gupta | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T16:01:28+00:00

Rajpal Yadav Surrender: राजपाल के गले की फांस बना चेक बाउंस मामला | Tihar Jail | Delhi High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T16:04:58+00:00

Gold Silver Price Today Live: सोना हुआ भयंकर सस्ता! | Gold Rate | Investment | Latest Price | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T16:09:29+00:00

US aid cuts hit South Africa's HIV programmes | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T16:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers