America-Iran Conflict: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी! अमेरिका की शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं, दागी मिसाइलें
America-Iran Conflict: मस्कट में प्रस्तावित परमाणु वार्ता से ठीक पहले ईरान और अमेरिका के बीच का तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अमेरिका की शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं और कोई बातचीत नहीं करेगा. ईरान का कहना है कि किसी भी समझौते के लिए बराबरी का दर्जा जरूरी है. इसी संदेश को मजबूत करने के लिए ईरान ने बातचीत से पहले लंबी दूरी की खोर्रमशहर-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
ईरान की सबसे उन्नत मिसाइल है खोर्रमशहर-4
इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 2000 किलोमीटर है और यह 1500 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस टेस्ट से ईरान ने अमेरिका और इजराइल को अपनी सैन्य क्षमता का सीधा संदेश दिया है. वहीं, दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्षी ने कहा कि ईरान अच्छे इरादे से बातचीत कर रहा है लेकिन हम अपने अधिकारों से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं करेंगे. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ाया तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा के कोयला खदान मे हादसा, एक व्यक्ति की मौत
फरवरी की हल्की ठंड कर सकती है बीमार, जानें ऋतु परिवर्तन को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। फरवरी सिर्फ पर्व का महीना ही नहीं, बल्कि बीमारियों का महीना भी है। सर्दियों के महीने में ऋतु परिवर्तन की वजह से कभी गर्मी तो कभी सर्दी लगने की समस्या बनी रहती है।
दिन में धूप होने की वजह से लोग गर्म कपड़ों से परहेज करते हैं और ठंडा पीने का मन करता है, लेकिन बहुत कम ही जानते हैं कि इस दौरान होने वाली हल्की सर्दी ही रोगों का असली कारण है।
फरवरी के महीने में उत्तर भारत में सुहानी धूप और हल्की ठंड का मौसम होता है, इसे ही ऋतु परिवर्तन कहा जाता है क्योंकि यह सर्दी के जाने का संकेत है, लेकिन उसी दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक प्रभावित होती है क्योंकि पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं और दिन में निकलने वाली तेज धूप का मेल वायरस और बैक्टीरिया के पनपने का सही समय और सही वातावरण होता है। यही कारण है कि फरवरी और मार्च, खासकर होली के समय तक, वायरल, खांसी, फीवर और टाइफाइड के केस सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं।
आयुर्वेद में फरवरी से लेकर मार्च तक खास तरीके की देखभाल करने की सलाह दी है। आयुर्वेद मानता है कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आयुर्वेद में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। पहला है गिलोय और तुलसी के काढ़े का सेवन करना। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए गिलोय और तुलसी का काढ़ा औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद में इसे अमृता कहा जाता है। इसके लिए रोज सुबह गिलोय और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीएं। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा।
दूसरा उपाय है सोंठ और शहद का सेवन करना। सोंठ और शहद का सेवन खांसी और गले में होने वाले रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इससे फेफड़ों में जमा कफ भी ढीला पड़ जाता है और बाहर निकलने लगता है। रोजाना सोंठ और शहद सर्दी से बचाने में भी मदद करेगा। ऋतु परिवर्तन के समय ठंडा पानी या पेय पदार्थों को पीने का मन करता है, लेकिन आयुर्वेद पूरे महीने गुनगुना पानी पीने की सलाह देता है। फरवरी के महीने में फ्रिज का पानी पीना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इसके साथ ही दही और आइसक्रीम जैसी चीजों से परहेज करें और आहार में सर्दियों की तरह की गर्म तासीर वाला खाना खाएं। गर्मी को देखते हुए भी गर्म कपड़ों से परहेज न करें।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)





