निधन के बाद रिलीज होंगी नाना पाटेकर की 5 फिल्में:तांत्रिक से लेकर पादरी के किरदार में नजर आएंगे; श्रद्धा कपूर के साथ शेयर की स्क्रीन
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 8 अक्टूबर को हुए निधन हो गया है, लेकिन दर्शक आने वाले दिनों में उन्हें कई बार बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर की 5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, बायोग्राफिकल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स में मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी', 'ईथा', 'द कंफेशन ऑफ मैरी', 'कुक्कू की कुंडली' और 'वेदांत' शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए दर्शकों को उनके अभिनय का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। 1. 'शक्ति शालिनी': तांत्रिक के रोल में दिखेंगे, दिसंबर में रिलीज की तैयारी मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नाना पाटेकर एक अहम किरदार निभा रहे हैं। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नाना पाटेकर एक तांत्रिक के रूप में नजर आएंगे। यह एक आम महिला 'शक्ति' की कहानी है जो एक प्रतिशोधी आत्मा 'शालिनी' की रक्षक बनती है। नाना पाटेकर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और वे इसका फाइनल कट देखकर डबिंग करना चाहते थे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है। 2. 'ईथा': लावणी कलाकार विठाबाई पर बनी बायोपिक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ईथा' महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित है। इस बायोग्राफिकल ड्रामा में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म महाराष्ट्र की लोक कला परंपरा से जुड़ी एक महान शख्सियत के सफर को दर्शाती है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। 3. 'द कंफेशन ऑफ मैरी': 1966 के मर्डर केस पर क्राइम ड्रामा अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा 'द कंफेशन ऑफ मैरी' में नाना पाटेकर ने 'फादर बेनेडिक्ट' नामक कैथोलिक पादरी का किरदार निभाया है। यह फिल्म केरल के 1966 के चर्चित मदाथरुवी हत्याकांड पर आधारित है, जिसमें एक महिला मारियाकुट्टी की हत्या और एक पादरी पर लगे आरोपों की कहानी है। फिल्म में आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और नेहा महाजन भी शामिल हैं। फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। सह-निर्माता सुभाष काले ने बताया कि निधन से ठीक पहले नाना पाटेकर को एक लाइन की डबिंग के लिए मुंबई आना था। 4. 'कुक्कू की कुंडली': भुवन बाम और वामिका गब्बी के साथ दिखेंगे नाना पाटेकर की बिना रिलीज हुई फिल्मों की सूची में शरण शर्मा के निर्देशन में बनी 'कुक्कू की कुंडली' भी शामिल है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नाना पाटेकर के साथ डिजिटल स्टार भुवन बाम और अभिनेत्री वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कुंडली से जुड़ी उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जोड़े और उनके परिवारों के बीच विवाद पैदा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर का एक हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज देखने को मिलेगा। 5. 'वेदांत': विक्रांत मैसी के साथ आएंगे नजर उनकी पांचवीं फिल्म 'वेदांत' है, जिसका निर्देशन राजेश्वर पांडे राज ने किया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ विक्रांत मैसी, संदीपा धर और मुकेश तिवारी नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की कहानी, नाना पाटेकर के किरदार और इसकी रिलीज डेट से जुड़ी ज्यादा जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की हैं। इन 5 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के जरिए नाना पाटेकर की मौजूदगी उनके जाने के बाद भी बड़े पर्दे पर बनी रहेगी। पुणे के फार्महाउस में 3-गन सैल्यूट के साथ दी गई अंतिम विदाई गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल ने उन्हें 3-गन सैल्यूट दिया। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर के निधन मामले में FIR:अप्राकृतिक मौत का केस; देर रात हुआ अंतिम संस्कार गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। पूरी खबर पढ़ें
दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि संभव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दशहरे (20 अक्टूबर) के आसपास मोदी कैबिनेट बैठक में डीए वृद्धि का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इस बार जुलाई 2026 से मंहगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। यह अनुमान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़ों से लगाया गया है।
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली दरों का इंतजार है।
चर्चा है कि वित्त मंत्रालय डीए वृद्धि के प्रस्ताव को तैयार करने में जुट गया है और इसे जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे और फिर कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए/डीआर का लाभ मिलने लगेगा। हालांकि, अंतिम दर सरकार के फैसले और आधिकारिक आदेश से ही तय होगी।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अगर 3% और वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 63% हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा।
यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा। DA 60% से 63% होने पर 18 हजार बेसिक वालों को 540 रु, 25 हजार वालों को 750 रु, 40 हजार वालों को 1200 रु, 50 हजार वालों को 1500 रु और 1 लाख बेसिक वालों को 3000 रुपए महीना ज्यादा मिलने की संभावना है।
AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:
- जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
- 12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
- गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
- वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
- संभावित वृद्धि: 3%
- प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News








.jpg)

