Responsive Scrollable Menu

दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि संभव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते  का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दशहरे (20 अक्टूबर) के आसपास मोदी कैबिनेट बैठक में डीए वृद्धि का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इस बार जुलाई 2026 से मंहगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। यह अनुमान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़ों से लगाया गया है।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली दरों का इंतजार है।

चर्चा है कि वित्त मंत्रालय डीए वृद्धि के प्रस्ताव को तैयार करने में जुट गया है और इसे जल्द  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे और फिर कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए/डीआर का लाभ मिलने लगेगा। हालांकि, अंतिम दर सरकार के फैसले और आधिकारिक आदेश से ही तय होगी।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अगर 3% और वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 63% हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा।

यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा। DA 60% से 63% होने पर 18 हजार बेसिक वालों को 540 रु, 25 हजार वालों को 750 रु, 40 हजार वालों को 1200 रु, 50 हजार वालों को 1500 रु और 1 लाख बेसिक वालों को 3000 रुपए महीना ज्यादा मिलने की संभावना है।

​AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

 

Continue reading on the app

CBSE Special Exam 2026: पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए स्पेशल एग्जाम का शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर को आएगा एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशिया के उन छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, जो इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यंवशी के साथ अन्याय! रांची में भी नहीं मिला मौका, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये दूसरा मुकाबला रांची में है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए. Fri, 9 Oct 2026 18:45:20 +0530

  Videos
See all

राष्ट्रपति से मिलकर विपक्ष CEC के खिलाफ अपना प्रदर्शन रोक देगा? | #CEC #Opposition #PresidentOfIndia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:35+00:00

Supreme Court On Delhi Police: मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चलाते- SC | Delhi Metro | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers