वेदांता लिमिटेड के शेयर अगले हफ्ते 40वीं बार ट्रेड करेंगे एक्स-डिविडेंड, आज करीब 4% चढ़ा शेयर
Vedanta Ltd share price: वेदांता लिमिटेड के शेयरों में आज करीब 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर अगले हफ्ते 40वीं बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। इस बार योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।
उज्जैन में जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, सारा सामान, फर्नीचर और कैश जलकर खाक
उज्जैन में आगजनी की घटना देखने को मिली है। यह आग जूते चप्पल की एक दुकान में लगी। आग की वजह से दुकान में रखे हुए जूते चप्पल और कैश पूरी तरह सेजल गया है। इतना ही नहीं दुकान का फर्नीचर भी पूरी तरह से खाक हो चुका है।
यह घटनाक्रम महिदपुर गांधी मार्ग का बताया जा रहा है यहां पर अतीक नामक व्यक्ति की स्टैंडर्ड जूता चप्पल के नाम से दुकान है। दुकानदार के मुताबिक इस घटना में उसे करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आगजनी की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची।
देखते ही देखते बढ़ी आग
जैसे ही आगजनी की घटना देखने को मिली तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। दरअसल शुक्रवार की सुबह 6 बजे के लगभग कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलते हुए देखा था। उन्होंने इस बारे में दुकानदार को सूचना दी। देखते देखते आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद रहवासियों और दुकानदारों ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई।
दमकल व्यवस्था में लापरवाही का आरोप
मौके पर मौजूद लोगों ने दमकलकर्मियों पर आग बुझाने के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि दुकान से केवल 200 मीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड होने के बाद भी गाड़ी देर से पहुंची। पहली गाड़ी आई तो उसका नोजल काम नहीं कर रहा था, जबकि दूसरी गाड़ी में पानी कम था। इस तरह से आग बुझाने में देरी हुई और ज्यादा नुकसान हो गया। इस आगजनी की घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया यही कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई होगी। जांच पड़ताल के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News








