Responsive Scrollable Menu

61 साल पहले आया वो हिट गाना, रूठे पिया मनाने के लिए गाती हैं माशूका, पुराने दौर का रोमांस आज भी है एवरग्रीन

1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘आरजू’ का सुपरहिट गाना ‘अजी रूठकर अब कहां जाइएगा’ आज भी पुराने दौर के रोमांस की खूबसूरत मिसाल माना जाता है. लता मंगेशकर की मधुर आवाज में सजा यह गीत रूठे पिया को मनाने की मासूम कोशिशों को बड़े सलीके से पेश करता है. गाने में साधना की नजाकत भरी अदाएं और राजेंद्र कुमार का सौम्य अंदाज़ दर्शकों के दिल को छू जाता है. शंकर-जयकिशन का संगीत और हसरत जयपुरी के बोल इस गीत को कालजयी बनाते हैं. 61 साल बीतने के बाद भी यह गाना रेडियो, म्यूजिक प्लेलिस्ट और सोशल मीडिया रील्स में उतनी ही शिद्दत से सुना जाता है. यह गीत याद दिलाता है उस दौर के सादगी भरे इश्क की, जहां नाराजगी भी प्यार से भरी होती थी और रोमांस दिल से महसूस किया जाता था.

Continue reading on the app

आशा भोसले का 54 साल पुराना गाना, प्यार में बेकरार हो उठा था हीरो, मुंह छिपाए बैठी हीरोइन करती रही इनकार

आशा भोसले ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट गाने गाए हैं. साल 1972 में आई फिल्म 'जवानी दिवानी' में भी आशा भोसले एक गाना गाया था. इस गाने को काफी पसंद किया गया था. वो गाना है, 'नहीं नहीं अभी नहीं, अभी करो इंतजार'. इस गाने में जया बच्चन और रणधीर कपूर नजर आए थे. गाने में प्यार में बेकरार रणधीर जया को मनाते रहते हैं,लेकिन जया इनकार करती रहती है. इस गाने को आज भी लोग पसंद करत हैं. 70 के दशक के उस सुनहरे दौर में तो ये गाना काफी पसंद किया गया था. रणधीर कपूर और जया बच्चन की प्यारी और मासूम जोड़ी को भी काफी पंसद किया गया था. ये गाना आज भी लोगों का दिल जीत लेता है. गाने को आवाज दो महान नामों किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी है.दोनों ने मिलकर इस गाने को अमर बना दिया.

Continue reading on the app

  Sports

बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, CM Nitish Kumar ने की तारीफ, Sehwag भी हुए गदगद

वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंदों पर खेली गई 175 रनों की विशाल पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा कि बिहार की शान, भारत का गौरव - वैभव सूर्यवंशी! अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 175 रनों की शानदार पारी खेलकर आपने न केवल बिहार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे देश को गर्व से सराबोर कर दिया है। आपकी मेहनत, लगन और प्रतिभा ने यह साबित कर दिया कि बिहार के युवा किसी से कम नहीं हैं। आप हमारे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। आपको इस शानदार उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं! आगे भी ऐसे ही देश और प्रदेश का मान बढ़ाते रहें। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: Irfan Pathan का पाकिस्तान पर तंज, 'कभी भी ले सकते हैं U-Turn'


उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लिखा कि बिहार का लाल वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में  भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर न सिर्फ हाईएस्ट स्कोर बनाया, बल्कि एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने और 55 गेंदों में सेकंड फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बिहार से निकलकर
पूरी दुनिया में अपना नाम चमका रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शन बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह संदेश भी कि प्रतिभा और मेहनत से बिहार का बेटा दुनिया में पहचान बना सकता है। वैभव आगे भी इसी तरह क्रिकेट के लिए नए कीर्तिमान रचें और बिहार एवं देश का गौरव बढ़ाते रहें। उनकी इस शानदार पारी के बाद, पूर्व क्रिकेटरों ने तुरंत उनकी उपलब्धि को सराहा और सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी। इनमें वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, इयान बिशप और माइकल वॉन शामिल थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने X पर एक पोस्ट में सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए कहा, "वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। 15 चौके + 15 छक्के - बराबर चौके, बराबर छक्के, बराबर तबाही। सूर्यवंशी = सूर्य वंश से जन्मे। आज उन्होंने बिल्कुल सूर्यवंशी की तरह बल्लेबाजी की! धधकते हुए। बेकाबू। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हर संभव कोशिश की। लेकिन आप सूर्य को नहीं रोक सकते। भारतीय क्रिकेट पर सूर्य उदय हो गया है! यह भविष्य की एक झलक है।"
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले Team India को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर Harshit Rana चोट के कारण बाहर


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने युवा भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "यह अंडर-19 भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप कल से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में आसानी से कमाल कर सकती है।" वैभव ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े, साथ ही वे अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 15 छक्के जड़े और ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के 12 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने लिखा, "वाह, जो लोग वैभव सूर्यवंशी को जानते हैं, वे जानते हैं कि वह खास हैं। उन्होंने आज इसे फिर से साबित कर दिया। 15 चौकों और 15 छक्कों के साथ 175(80) रन। चौकों से 150 रन।"
Fri, 06 Feb 2026 18:35:32 +0530

  Videos
See all

Bangladesh Violence LIVE : बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की भयंकर हिंसा | Breaking news | Yunus #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T13:14:18+00:00

मोदी ने दिया सबका जवाब? | #goonj #pmmodi #congress #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T13:12:19+00:00

नाक की लड़ाई..डूब रही जनता की कमाई! | #goonj #pmmodi #congress #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T13:13:38+00:00

96 मिनट के भाषण में PM ने फैक्ट से इतर क्या बोला है? | #goonj #pmmodi #congress #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T13:14:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers