Responsive Scrollable Menu

गड्ढे में ऐसा उछला ऑटो… अंदर बैठा युवक हो गया बेहोश, चली गई आवाज, Video वायरल

Lucknow Viral Video: लखनऊ के फीनिक्स प्लासियो के पास जलभराव के कारण गड्ढे में उछला ऑटो. लोहे की रॉड से गला टकराने पर मजदूर की आवाज बंद. अस्पताल में भर्ती. वीडियो वायरल.

Continue reading on the app

Tamil Nadu Bypoll: टीवीके मदुरांतकम और धारापुरम में आगे, पुडुचेरी में AINRC जीती

चेन्नई, नौ अक्टूबर तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली तथा शीर्ष पर बने हुए हैं। पुडुचेरी में सत्तारूढ़ ‘ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस’ ने कुछ ही माह पहले सत्ता संभालने के बाद अपने पहले राजनीतिक इम्तिहान में परचम लहराया है और पार्टी उम्मीदवार अशोक आनंद ने थट्टानचावाडी विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ई. विनायगम को 8,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पक्ष में शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बढ़त दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत होती रही और किसी बड़े उलटफेर की संभावना कम ही दिखी।

इससे उत्साहित सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करना और मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया। अगर टीवीके इस चुनावी मुकाबले को जीत लेती है, तो विधानसभा में उसकी ताकत बढ़ेगी और आगे प्रस्तावित पांच उपचुनावों के लिए पार्टी को बड़ा राजनीतिक संबल मिलेगा। मदुरांतकम में टीवीके की मरगथम कुमारवेल शुरुआती दौर से ही आगे हैं और कई दौर की गिनती के बाद भी उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी।

द्रमुक के आई. परंथामन दूसरे और अन्नाद्रमुक की एस. कनिथा संपत तीसरे स्थान पर रहे। आठ दौर की गणना पूरी होने के बाद कुमारवेल की बढ़त 10,243 मतो से अधिक हो गई है। धारापुरम में टीवीके की पी. सत्यभामा एक समय अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की के. भानुमति से पीछे थीं, लेकिन बाद के दौर में उन्हें अधिक वोट मिले और वह 9,636 से अधिक मतों के अंतर से आगे हो गईं।

द्रमुक उम्मीदवार एस. सुगन्या जो पहले तीसरे स्थान पर थीं, बाद में अन्नाद्रमुक को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गईं। पड़ोसी पुडुचेरी में अपना दबदबा कायम रखते हुए सत्तारूढ़ एआईएनआरसी ने थट्टानचावाडी सीट बरकरार रखी। इस सीट को पार्टी संस्थापक एवं मुख्यमंत्री एन. रंगासामी का गढ़ माना जाता है, जिसे उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव के बाद खाली किया था।

रंगासामी के मण्गलम सीट से भी जीतने के बाद थट्टानचावाडी सीट छोड़ने के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार चार दौर की मतगणना की समाप्ति पर अशोक आनंद को कुल 13,358 वोट मिले और उन्होंने 8,482 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी ई. विनायगम 4,876 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि द्रमुक उम्मीदवार के. सेतु उर्फ सेतुसेल्वम को मात्र 2,664 वोट हासिल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

6 टीमें 86 रेसलर्स... प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

Pro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले साल 9 से 26 जनवरी तक नई दिल्ली के केडी सिंह जाधव कुश्ती एरिना में खेला जाएगा. भारतीय कुश्ती महासंघ के तहत होने वाली इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में 34 ओलंपियन सहित 86 शीर्ष पहलवान मैट पर उतरेंगे. रोमांच बढ़ाने के लिए मैचों का फॉर्मेट 2x3 मिनट का होगा और 'पावर मिनट' नियम लागू रहेगा. Fri, 9 Oct 2026 20:10:49 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi समेत 10 विपक्षी नेता राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मिलने जा रहे | INDIA Alliance | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:44:07+00:00

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन #indiabloc #congress #gyaneshkumar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:40:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers