Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रन ठोक रचा इतिहास, जानिए सोशल मीडिया पर 14 साल के लड़के के लिए फैंस ने क्या लिखा

Vaibhav Suryavanshi : भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने हरारे में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर धमाल मचा दिया है. इस मैच में भारतीय फैंस उनसे दोहरे शतक की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. आइए वैभव की इस पारी पर एक नजर डालते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

इस फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए. उन्होंने शुरुआत से ही अपना तूफानी खेला जारी रखा और 32 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए थे.

इसके बाद वैभव और आक्रामक नजर आए और उन्होंने बल्ले से मैदान पर चौके-छक्के जड़ना जारी रखा. वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 55 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. उन्होंने 55 बॉल में 8 चौके और 8 छक्कों के साथ 181.81 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 100 रन पूरे कर अपना शथक जड़ दिया.

वैभव सूर्यवंशी यहीं नहीं रूके और उन्होंने 71 बॉलों में 12 चौके और 16 छक्कों की मदद से अपने 150 रन पूरे कर लिए. इसके बाद फैंस उनसे 200 रन पूरे कर दोहरा शतक लगाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन वो 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हो गए. 

वैभव सूर्यवंशी 218.75 की स्ट्राइक रेट से 175 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. वो मैनी लम्सडेन के 26वें ओवर की तीसरी बॉल पर थॉमस रेव को कैच थमा बैठे और पवेलियन लौट गए.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर वैभव की तराफी की और लिखा, वैभव सूर्यवंशी… यह सच में बहुत बहुत खास है.

सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, वैभव आने वाले भविष्य का अगला बड़ा सितारा हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ' वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विराट कोहली का टुक-टुक स्टाइल असली क्रिकेट नहीं है. निडर क्रिकेट ही भविष्य है. पर्सनल माइलस्टोन फैंस और रो सकते हैं. 

जानिए अन्य यूजर्स ने वैभव के लिए क्या लिखा

 

ये भी पढ़ें : Vaibhav Suryavanshi ने लगाया तूफानी शतक, फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले बने तीसरे भारतीय, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

UP News: 'आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित', हरिद्वार में में बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरिद्वार में संत सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान सीएम योगी ने यूपी की पहले की सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि उत्तराड हमारी देव भूमि है, उत्तराखंड के चार धाम वास्तम में भारत की आध्यात्मक चेतना के आधार है. सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित है.

सीएम योगी ने याद किए पुराने दिन

सीएम योगी ने कहा कि जब हम लोग बचपन में हरिद्वार आते थे तो सबके मन में ये भाव आता था कि हर जी की पैड़ी में भी स्नान करना है और भारत माता का भी दर्शन करना है. सीएम योगी ने कहा कि आप याद करिये उस समय भारत माता का मंदिर ना जाति का भेद, ना क्षेत्र का भेद ना मत और मजहब का भेद. पूरे भारत को एक साथ एक साथ एक छत के नीचे हम समाहित करेंगे. पूरे भारत को उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक उन सबके समन्वय के आधार पर एक बनाना है.

अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन गया यूपी- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी एक पिछड़ा राज्य नहीं है, बल्कि ये देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन गया है. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था का भी जिक्र किया. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और कर्फ्यू से मुक्त होकर विकास की राह तक तेजी से आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "बद्री विशाल का बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, ये राष्ट्र चेतना के भी केंद्र हैं. राष्ट्र यहां से शक्ति प्राप्त करता है."

'हमने विरासत को सम्मानित किया'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, "हमने आस्था के केंद्रों को सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है. हमने विरासत को सम्मानित किया. उसको संरक्षित करने का काम किया." सीएम योगी ने कहा जिसके चलते एक बीमारू राज्य उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बन गया और प्रगति के एक नए पथ पर आगे बढ़कर काम कर रहा है. सीएम योगी ने कहा कि, अब उत्तर प्रदेश में अराजकता नहीं है. वहां अब दंगे फसाद नहीं होते, गुंडागर्दी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: योगी सरकार पेश कर सकती है 9 लाख करोड़ का बजट, शिक्षा-कृषि समेत इन क्षेत्रों में होगा सबसे ज्यादा खर्च

Continue reading on the app

  Sports

U19 World Cup 2026: मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का तूफान, अंडर-19 विश्व कप की जीत के साथ अपने नाम किए दो खास अवॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले को भारत ने 100 रन से जीत लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार 175 रन की पारी खेली। Fri, 06 Feb 2026 23:26:23 +0530

  Videos
See all

Minister Yogendra Upadhyay News | डिग्री-मार्कशीट के लिए दर-दर भटक रहे छात्र! UP Education Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T18:45:00+00:00

High Drama at Pappu Yadav's House: गिरफ्तार हो गए पप्पू यादव? | Breaking News | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T18:28:24+00:00

#shortvideo : वैभव सूर्यवंशी के तूफान से हारे अंग्रेज, भारत 'चैंपियन' #breakingnews #U19WorldCup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T18:28:26+00:00

Ghooskhor Pandat Contoversy : 'घूसखोर पंडत' पर योगी का 'फरसा' | Manoj Bajpayee #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T18:25:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers