Responsive Scrollable Menu

Hanuman Ansh/Drishyam 3: विजय सालगांवकर का कम हो रहा क्रेज, 'पवनपुत्र' की 'हनुमान अंश' पर 63वें दिन कृपा बरकरार

Hanuman Ansh Day 63 vs Drishyam 3 Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' और 'हनुमान अंश' की कमाई के आंकड़े चर्चा में हैं. अजय देवगन की फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कारोबार किया, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट दिखने लगी है. उधर, 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 63 दिन हो चुके हैं, फिर भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला थामने नहीं दिया है. दोनों फिल्मों के आंकड़े दिलचस्प हैं.

Continue reading on the app

जीतू पटवारी ने MP में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर उठाए सवाल, कहा “सरकार पहले पुराने वादों का हिसाब दे”

मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्तावों की घोषणा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को निवेश के आंकड़े नहीं, बल्कि जमीन पर लगने वाले उद्योग और युवाओं को रोजगार चाहिए।

कांग्रेस नेता ने सरकार से सवाल किया कि पुराने निवेश प्रस्तावों की स्थिति स्पष्ट किए बिना नए दावों का क्या मतलब है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पुराने वादों का हिसाब दीजिए फिर नए झूठे दावों का प्रचार कीजिए”। उन्होंने कहा कि कागजी निवेश से मप्र का भविष्य नहीं बनेगा।

पुराने निवेश प्रस्तावों पर किए सवाल

जीतू पटवारी ने वर्ष 2023 के निवेश सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा कि उस समय 15.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने की बात कही गई थी, लेकिन इनमें से सिर्फ 1.95 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों के क्रियान्वयन की रिपोर्ट सामने आई। इसी तरह, वर्ष 2025 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 तक 8.57 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर काम शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

समिट पर खर्च हुए 108 करोड़, निवेश और रोजगार का हिसाब मांगा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवंबर 2025 तक 889 प्रस्तावों के तहत 12.70 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिले थे। इनमें से सिर्फ 397 प्रस्तावों के लिए जमीन आवंटन या आशय-पत्र जारी किए गए। उन्होंने वर्ष 2025 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर खर्च हुए 108 करोड़ रुपये का उल्लेख करते हुए पूछा कि इसके मुकाबले वास्तव में कितना निवेश आया और कितने लोगों को रोजगार मिला।

जीतू पटवारी ने कहा कि समझौता ज्ञापनों और निवेश प्रस्तावों को उपलब्धि बताना आसान है लेकिन असली कसौटी यह है कि कितने कारखाने शुरू हुए, उत्पादन कितना बढ़ा और प्रदेश के युवाओं को कितने स्थायी रोजगार मिले। उन्होंने सरकार से पुराने निवेश प्रस्तावों पर श्वेतपत्र जारी कर पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

सरकार ने की मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के नए निवेश प्रस्तावों की घोषणा

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित ‘इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ में हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं जिनसे 14,375 रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इस दौरान फार्मा, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, आईटी, टायर और अधोसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों के साथ निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी 71,289 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की जानकारी दी।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

Saudi nationals killed as Iran-backed Houthis in Yemen step up airport attacks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T22:30:21+00:00

Iran America War Update: ईरान की ट्रंप को खुली धमकी? Trump News | US Iran | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T22:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers