Responsive Scrollable Menu

कौन हैं रमेश थरंगा पथिरागे...जिसे नीरज चोपड़ा ने बताया अपना फ्रेंड, फाइनल में गोल्डन बॉय के लिए बना रोड़ा

Rumesh Tharanga Pathirage threat Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और स्वर्ण पदक के बीच श्रीलंका के 23 वर्षीय रुमेश थरंगा पथिरागे सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़े हैं. रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का ऐतिहासिक थ्रो फेंककर सीजन का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाने वाले पथिरागे 90 मीटर की दूरी लांघने वाले चौथे एशियाई एथलीट बने हैं. हवाओं के दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले पथिरागे के इस फॉर्म ने उन्हें नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल के बीच का सबसे बड़ा कांटा बना दिया है.

Continue reading on the app

MLC 2026: पोलार्ड का LIVE मैच में चढ़ा पारा, स्मिथ ने आड़ा-तिरछा बल्ला घुमाया तो भड़के; गुस्से के वीडियो देखें

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए एमआई न्यूयॉर्क को छह विकेट से हरा दिया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में जहां स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गौस की विस्फोटक बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा, वहीं मैदान पर स्मिथ और किरोन पोलार्ड के बीच हुई तीखी बहस भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई।

ओकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और वॉशिंगटन फ्रीडम के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती तीन ओवर में सिर्फ 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए।

इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने पारी संभाली और मैच का पूरा रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। गौस ने 132 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मिथ 48 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इसी दौरान मुकाबले के 18वें ओवर में मैदान पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्मिथ उस समय 91 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। किरोन पोलार्ड अपना पहला ओवर डाल रहे थे, जिसमें पहले ही 21 रन खर्च कर चुके थे। ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के बाद पोलार्ड ने गेंद उठाकर स्मिथ की दिशा में जोर से फेंक दी। गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद स्मिथ के सिर के ऊपर से निकल गई।

इसके बाद पोलार्ड ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की ओर कुछ तीखे शब्द भी कहे। स्मिथ ने भी जवाब दिया, लेकिन वह मुस्कुराते हुए नजर आए। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक बहस चलती रही। हालांकि, मैदान पर मौजूद अंपायर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे और मामला आगे नहीं बढ़ने दिया।

इस मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया। अब वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना चैलेंजर मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया का नया सेलेक्टर कौन? रोहित शर्मा के भविष्य पर क्या होगा असर?

अजीत अगरकर के कार्यकाल पर सवाल उठ रहे हैं और VVS लक्ष्मण अगले चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं। क्या रोहित शर्मा 2027 की योजना में हैं? चयन समिति में बदलाव से खिलाड़ियों के करियर और NCA की भूमिका पर क्या असर पड़ेगा, जानें ताजा अपडेट। Thu, 6 Aug 2026 19:47:53 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: ‘लोगों को सुनने वाला कोई नहीं है’ #cjp #saurabhdas #jantarmantarprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T14:45:54+00:00

IIMUN 15 Years Celebration: सेलेब्स की मौजूदगी ने इवेंट को बनाया खास #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T14:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers