Responsive Scrollable Menu

भारत की वायु सेना में शामिल होंगे 150 राफेल फाइटर जेट, आने वाले दिन में खून के आंसू रोएगा पाकिस्तान

भारत की वायु सेना में शामिल होंगे 150 राफेल फाइटर जेट, आने वाले दिन में खून के आंसू रोएगा पाकिस्तान

Continue reading on the app

SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, 67,543 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, जानें कब खुलेगी डॉक्यूमेंट अपलोड करने की विंडो

कर्चमारी चयन आयोग ने चरण-13 चयन पोस्ट 2025 भर्ती परीक्षा के कंप्यूटर आधारित परीक्षण के नतीजे 5 फरवरी 2026 को घोषित कर दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 67,543 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। इसमें ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए 35,055 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, वहीं 12वीं स्तर …

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 से पहले Australia को लगा करारा झटका, स्टार पेसर Josh Hazlewood हुए बाहर।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड आधिकारिक रूप से T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के लिए उनके पास अब पर्याप्त समय नहीं बचा है।

गौरतलब है कि इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दिए थे कि हेज़लवुड टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे और सुपर-8 चरण से टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि मौजूद जानकारी के अनुसार मेडिकल और फिटनेस अपडेट्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, जिसके बाद चयनकर्ताओं को यह कठिन फैसला लेना पड़ा।

चयन समिति के सदस्य टोनी डोडेमेड ने बताया कि टीम प्रबंधन हेज़लवुड की वापसी को लेकर आशावादी था, लेकिन मौजूदा हालात में उनका रिहैबिलिटेशन तेज़ करना जोखिम भरा हो सकता था। इसी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर रखने का निर्णय लिया गया।

यह चोट हेज़लवुड को एशेज 2025-26 से ठीक पहले लगी थी, जिसके चलते वह पूरी टेस्ट सीरीज़ नहीं खेल सके थे। उस दौरान भी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह कम से कम एक टेस्ट में वापसी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह नुकसान इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि पहले ही पैट कमिंस स्ट्रेस इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की जिम्मेदारी अब ज़ेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस पर अधिक आ गई हैं, जो फिलहाल फिट फ्रंटलाइन पेसर माने जा रहे है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि हेज़लवुड के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया जाएगा। टीम प्रबंधन का मानना है कि शुरुआती मैचों के लिए स्क्वॉड संतुलित है और जरूरत पड़ने पर बाद में फैसला लिया जाएगा।

हालिया फॉर्म को देखते हुए सीन एबॉट एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने हैं। वह हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई T20I टीम का हिस्सा थे और जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सकता है।

हेज़लवुड का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया की खिताबी उम्मीदों को प्रभावित कर सकता है, खासकर जब उपमहाद्वीपीय हालात में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। IPL 2025 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 22 विकेट लेकर खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया अपना वर्ल्ड कप अभियान 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगा और ग्रुप चरण में उसे जिम्बाब्वे, श्रीलंका और ओमान से भी मुकाबला करना है, जहां तेज़ गेंदबाज़ों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।
Fri, 06 Feb 2026 22:06:28 +0530

  Videos
See all

Vaibhav Suryavanshi ने दिग्गज Cricketers को भी बनाया अपना फैन!| U19 World Cup Final 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T17:10:03+00:00

लोकसभा के बाद PM Modi का दफ्तर निशाने पर..राहुल के खास ने ऐसा क्या कहा कि जबरदस्त खिंचाई हो रही?|NKP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T16:59:44+00:00

Delhi Ki News: 'सिस्टम' ने कमल को मार डाला! | Janakpuri | Parvesh Verma | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T16:59:16+00:00

Sitapur Wedding Ruckus News: तीसरी शादी रचा रहे पति को पत्नी ने बीच फेरों में कूटा! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T17:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers