Responsive Scrollable Menu

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

शाम को ढलते सूरज को देखना सिर्फ प्रकृति का एक सुंदर दृश्य नहीं बल्कि यह हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए एक कुदरती थेरेपी है। विज्ञान की भाषा में इसको 'सनसेट ऑ' प्रभाव कहा जाता है। कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि सूर्यास्त के दौरान मन में कई हैरान कर देने वाली सुंदर भावनाएं चिंता, डिप्रेशन और तनाव को दूर करने में बेहतर असर दिखाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सनसेट ऑ क्या है और साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर क्या असर होता है।

'सनसेट ऑ' का प्रभाव

जब भी हम प्रकृति को देखते हैं, तो हमारे मन में एक विशेष तरह का विस्मय पैदा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक जब इंसान आसमान में ढलते सूरज के रंगों को देखता है, तो व्यक्ति को यह एहसास होता है कि इस अनंत ब्रह्मांड के सामने उनकी चिंताएं और परेशानियां बहुत छोटी हैं। इस नजरिए के साथ व्यक्ति निगेटिव सोच से बाहर निकलता है।

इसे भी पढ़ें: Arthritis Symptoms: जोड़ों की पुरानी चोट से बढ़ सकता है Osteoarthritis का रिस्क, सही समय पर लें डॉक्टरी सलाह

मानसिक और शारीरिक सेहत पर पॉजिटव प्रभाव

सूर्यास्त का नजारा इतना गहरा होता है कि यह इंसान को पूरी तरह से वर्तमान के समय में ले आता है और इसके अन्य वैज्ञानिक फायदे भी हैं।

तनाव और डिप्रेशन से मिल सकती है मुक्ति

अगर आप नियमित रूप से सूर्यास्त देखते हैं, तो इससे दिमाग में सकारात्मक तरंगे पैदा होती हैं। जो लोग कुदरत के इस रूप को निहारते हैं, वह मानसिक तनाव और अवसाद से आसानी से उबर जाते हैं।

नींद होगी बेहतर

सनसेट के समय प्राकृतिक रोशनी कम होती है, जोकि हमारी बायोलॉजिकल क्लॉक को संकेत देता है कि दिन अब खत्म हो रहा है। इससे शरीर में नींद लाने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है।

याददाश्त और एकाग्रता में होगी वृद्धि

बता दें कि कुदरत के ऐसे दृश्य देखने से एकाग्रता में वृद्धि होती है, साथ ही इससे ध्यान लगाने की क्षमता और याददाश्त में भी सुधार होता है।

Continue reading on the app

'देश ने अपना बच्चा खोया है', नाना पाटेकर की मौत को एविल डेड कहने पर AICWA ने तनुश्री को लगाई फटकार- चीप पब्लिसिटी

AICWA Condemns Tanushree Dutta: नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के 'इविल डेड' वाले बयान पर भयंकर बवाल मच गया है. AICWA ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे इंसानियत के खिलाफ बताया है और तनुश्री को अपनी जुबान पर कंट्रोल रखने की साफ हिदायत दी है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: ‘3 इडियट्स’ से मिली सीख, पार्क में शुरू की प्रैक्टिस, अब भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेपक टकरा पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस जीत में बिहार के बॉबी कुमार का अहम योगदान रहा. Fri, 09 Oct 2026 12:45:28 +0530

  Videos
See all

श्रीलंका में लैंडस्लाइड से बेपटरी हुई ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री! #srilanka #landslide #heavyrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:08:19+00:00

CJP Protest: जंतर-मंतर पर किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं-पुलिस | Hindi News | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers