दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 10 अक्टूबर तक मेल-एक्सप्रेस की नो एंट्री, रेलवे का बड़ा फैसला
Delhi Train News: दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है. रेलवे के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी. दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी जाम की आशंका जताई गई है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
SIR Row Protest Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर राहुल गांधी का हल्लाबोल, आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च, CJP प्रोटेस्ट के कारण कई ट्रेनें रद्द
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा. राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं. विपक्ष SIR में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने रखना चाहता है. राहुल ने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं से दिल्ली आने का आग्रह किया है. इस बीच कांग्रेस गैरहाजिर सांसदों से जवाब मांग रही है. 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर के पास CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. संभावित भारी जाम के कारण रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









