'वैभव सूर्यवंशी ही हर समस्या का समाधान हैं...', प्लेइंग-11 में जगह को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
Dinesh Karthik On Sanju Samson and Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाने वाला है, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के बेंच पर बैठने की उम्मीद जताई जा रही है. चूंकि, टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को प्राथमिकता दे रहा है, जो टीम को राइट एंड लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन भी देते हैं. मगर, इस मैच से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संजू और वैभव को लेकर बयान दिया है. उनका मानना है कि संजू और वैभव को मौके दिए जाते हैं, फिर बाहर भी कर दिया जाता है.
दिनेश कार्तिक ने क्या कहा?
संजू सैमसन के बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि मैन ऑफ द सीरीज जीतने के 2 मैच बाद ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी को खिलाया गया और फिर उन्हें भी बाहर कर दिया गया. ऐसा लगने लगा कि वैभव ही हर समस्या का समाधान हैं.
दिनेश कार्तिक ने कहा, "यह देखना वाकई दिलचस्प है, ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है. वह T20 वर्ल्ड कप में 'मैन ऑफ द सीरीज' थे और फिर 2 मैचों के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. फिर वैभव सूर्यवंशी को लाया गया और दो मैचों के बाद उन्हें भी बाहर कर दिया गया. इसके बाद संजू को फिर से टीम में शामिल किया गया और उन पर दबाव भी था, हालांकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दो अच्छी पारियां खेली थीं. फिर, दो खराब पिचों पर वे नाकाम रहे और ऐसा लगने लगा जैसे वैभव सूर्यवंशी ही हर समस्या का समाधान हैं. इस समय संजू सैमसन के लिए हालात मुश्किल हैं."
????This only happens in India, it's hard being Sanju Samson - Dinesh Karthik furious on people questioning Sanju Samson's place for Vaibhav Sooryavanshi????
— Akshat (@Cricketmythos) October 8, 2026
Dinesh Karthik said :????️
"It is fascinating to see actually, it only happens in India. He was the Man of the Series in the… pic.twitter.com/CfzJa3Icu5
संजू सैमसन को लगातार मिल रहे हैं मौके
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भी पूरी उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करने के लिए आएंगे. देखा जाए, तो अफगानिस्तान सीरीज से उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं. मगर, वह कंसिस्टेंट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. कभी उनका बल्ला चलता है और कभी खामोश रहता है. कैरेबियाई टीम के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में संजू ने 9 गेंद पर 11 रन की पारी खेली.
अगर संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों पर गौर करें, तो उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह संजू ने पिछली 5 पारियों में 127 रन बनाए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी की बात करें, उन्होंने पिछली 5 टी-20 पारियों में 2 फिफ्टी लगाई हैं. पिछली 5 पारियों में मिलाकर 204 रन बनाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
साल 2011 में पैदा होने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 2026 में डेब्यू किया. उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. तब से अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 246 रन बनाए हैं. उनके नाम 22 चौके और 18 छक्के दर्ज हैं. वैभव का हाईएस्ट स्कोर 81 रन है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. अब तक करियर में वैभव का औसत 30.75 का रहा है, जबकि उनका इस्ट्राक रेट 183.36 का रहा है, जो अपने आप में उनकी काबिलियत और तूफानी अंदाज को बयान करता है.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर एक्शन! सड़कों से गायब हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां? टैक्सी से कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट तक सब होगा इलेक्ट्रिक
दिल्ली-NCR में गाड़ी चलाने वालों के लिए आने वाले सालों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेषज्ञ समिति ने BS-4 के साथ BS-6 कारों और टू-व्हीलर्स को भी चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाने का प्रस्ताव दिया है. वहीं, 2027 से दिल्ली में नए ऑटो और हल्के मालवाहक वाहनों का रजिस्ट्रेशन केवल इलेक्ट्रिक करने की सिफारिश है. जानिए किस गाड़ी पर कब लग सकती है रोक और EV खरीदने पर कितनी छूट मिल सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










