Responsive Scrollable Menu

धार में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, युवक की मौत, 2 अन्य घायल

मध्य प्रदेश के धार से पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये घटना धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुणावद की है। यहां स्थित तिरुपति होटल पर ये पूरी वारदात हुई। गुरुवार की रात यहां पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी कर दी गई। इसमें नियमित खेड़ा के रहने वाले विकास की मौत हुई है। एसपी सचिन शर्मा के निर्देश के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक संदिग्ध को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक गुणावद स्थित इस होटल में हुई घटना की सूचना मिलने के बाद सादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनाक्रम के बारे में जानने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है।

क्यों हुआ विवाद

तिरुपति होटल पर मृतक विकास कायस्त और गांव के ही रहने वाले गोलू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर अचानक से विवाद शुरू हो गया। जब यह पूरा विवाद हुआ उसे समय संबंधित लोगों के नशे में होने की बात कही जा रही है। विवाद बढ़ते बढ़ते चाकूबाजी तक पहुंच गया। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक चाकू लगने के बाद वो आधे घंटे तक वह सड़क पर ही तड़पता रहा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले की जांच सादलपुर थाना पुलिस कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में तो लिया गया है लेकिन उसकी भूमिका अभी साफ नहीं हो पाई है। इस घटना में कौन-कौन शामिल था और चाकू बाजू में किसका हाथ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल एसपी के निर्देश पर घटनाक्रम से जुड़े हुए सभी पहलुओं के जांच पड़ताल की जा रही है।

Continue reading on the app

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, ये है भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों का शुक्रवार का लेटेस्ट रेट

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,50,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट 2,23,999 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,463 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,18,045 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। नवरात्रि की शुरुआत से पहले यदि आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी में हैं तो पहले भोपाल से दिल्ली तक का 24K, 22K, 18K 10 ग्राम गोल्ड रेट और 1 किलो चांदी का रेट चेक कर लें।

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल में उछाल और डॉलर की मजबूती के बीच सोने-चांदी और भारतीय रुपये पर दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर दी है। ​ अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 102 – 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102 के ऊपर बना हुआ है। कच्चे तेल में इस तेजी से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा फिर मंडराने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग $4,175 – $4,180 प्रति औंस और चांदी $60 प्रति औंस के पार कारोबार कर रही है। आगामी त्यौहारों और शादी-विवाह के मौसम के कारण घरेलू बाजार में सोने-चांदी की भौतिक मांग मजबूत बनी हुई है, जो बाजार को निचले स्तरों पर सहारा दे रही है।

भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है ।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार 200 रुपये बनी हुई है ।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 13 हजार 080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 50 हजार 860 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 38 हजार 300 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 13 हजार 180 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: ‘3 इडियट्स’ से मिली सीख, पार्क में शुरू की प्रैक्टिस, अब भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेपक टकरा पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस जीत में बिहार के बॉबी कुमार का अहम योगदान रहा. Fri, 09 Oct 2026 12:45:28 +0530

  Videos
See all

श्रीलंका में लैंडस्लाइड से बेपटरी हुई ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री! #srilanka #landslide #heavyrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:08:19+00:00

CJP Protest: जंतर-मंतर पर किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं-पुलिस | Hindi News | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers