Responsive Scrollable Menu

रोहित के रिहैब की जानकारी BCCI ने सार्वजनिक नहीं की:दावा- पिछले एक साल में 32 क्रिकेटर चोटिल हुए, मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की हड्‌डी टूटी

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया था, लेकिन BCCI ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। यह दावा TOI ने CoE की सालाना रिपोर्ट के हवाले से किया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच टीम इंडिया के 32 क्रिकेटर्स ने CoE में रिहैब किया है। इनमें BCCI के 20 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले और 12 टार्गेटेड/इंडिया-A कैटेगरी खिलाड़ी हैं। पंत की चोट सबसे गंभीर थी, मांसपेशियों खिंचाव के मामले ज्यादा खिलाड़ियों को हुई चोटों में इकलौता गंभीर मामला (इम्पैक्ट इंजरी) ऋषभ पंत का था। जुलाई 2025 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उनके पैर की हड्डी टूट (फ्रैक्चर) गई थी। वे रिकवरी के लिए CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) पहुंचे थे। बाकी खिलाड़ियों को ज्यादातर मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव (सॉफ्ट-टिश्यू इंजरी) जैसी समस्याएं ही हुई थीं। हार्दिक, राणा और रेड्डी ने 18 महीने में 4-4 महीने CoE में बिताए हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी ने पिछले 18 महीनों में कम से कम 4-4 महीने CoE में बिताए। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों खिलाड़ी बार-बार चोटिल होने के कारण रिहैब के लिए पहुंचे। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा भी बार-बार चोट से जूझने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। 30 सितंबर तक भारतीय खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे के नाम भी शामिल थे। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि हर खिलाड़ी कितनी बार CoE पहुंचा। IPL 2026 के बाद हर सीरीज में कम से कम दो खिलाड़ी चोटिल IPL 2026 के बाद CoE में रिहैब कराने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है। इसके बाद से हर सीरीज में कम से कम दो खिलाड़ियों के चोटिल होने की बात कही गई है। CoE की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन (SSM) टीम ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच महिला और पुरुष मिलाकर कुल 68 खिलाड़ियों की चोटों का इलाज और मैनेजमेंट किया। मेडिकल प्रमुख का पद खाली, टीम इंडिया और CoE के बीच तालमेल की कमी CoE में स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन (SSM) प्रमुख का पद मार्च 2025 में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से खाली है। BCCI ने पिछले महीने इस पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। टीम इंडिया की SSM टीम और CoE की SSM टीम के बीच संवाद की कमी रही है। क्रिकेट हेड वीवीएस लक्ष्मण दोनों टीमों के बीच संवाद का माध्यम बने हुए हैं। टीम इंडिया के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (SC) कोच एड्रियन ले रू ने जून 2025 में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट में कुछ बदलावों का सुझाव दिया था। CoE अपनी मौजूदा व्यवस्था से हटने को तैयार नहीं दिखा। CoE की SSM टीम के सदस्य चोटों की रोकथाम और मैनेजमेंट के तहत घरेलू टूर्नामेंटों में भी खिलाड़ियों की निगरानी करने पहुंचे थे। CoE का बजट ₹35 करोड़ बढ़ा BCCI ने CoE के लिए 2026-27 का अनुमानित खर्च बढ़ाकर ₹127 करोड़ कर दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में CoE का वास्तविक खर्च ₹92 करोड़ था। इस तरह बजट में करीब ₹35 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। CoE के खर्च में प्रशासनिक लागत, कोर्स और मैचों से जुड़े खर्च भी शामिल हैं। 2017 और 2021-22 में भी बढ़ी थीं चोटें 2021-22 में कोविड-19 महामारी के दौरान बायो-बबल से बाहर आने के बाद सॉफ्ट-टिश्यू इंजरी के मामले बढ़े थे। उस समय दो से तीन महीने में स्थिति पर काबू पा लिया गया था। इससे पहले 2017 में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु के फिटनेस प्रोग्राम में बड़े बदलावों के बाद भी करीब तीन महीने तक कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक बोले- कोहली का सबकुछ चुराना चाहते हैं:रोहित की टाइमिंग और धोनी की फिनिशिंग भी लेना चाहेंगे; आज वेस्टइंडीज से दूसरा मैच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने सीनियर विराट कोहली से उनका सबकुछ चुराना चाहते हैं। इतना ही नहीं, वे रोहित शर्मा से टाइमिंग और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से फिनिशिंग की स्किल लेना चाहते हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

विधायक रविंद्र भाटी और यूनुस खान की मुलाकात से तीसरे मोर्चे की चर्चा तेज, EWS सरलीकरण यात्रा में शक्ति प्रदर्शन

विधायक रविंद्र भाटी और यूनुस खान की मुलाकात से तीसरे मोर्चे की चर्चा तेज, EWS सरलीकरण यात्रा में शक्ति प्रदर्शन

Continue reading on the app

  Sports

Jeet Raval: गुजरात में हुआ जन्म, न्यूजीलैंड के लिए खेला क्रिकेट, अब 38 की उम्र में किया संन्यास का ऐलान

Jeet Raval retires: न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेटर के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने 2016 से 2020 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेले थे. Fri, 09 Oct 2026 08:43:17 +0530

  Videos
See all

Nandigram By-Election: ‘भूत के वोट’ का दावा कर कांग्रेस ने Election Commission पर उठाए सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:43:20+00:00

Viral News | Breaking: मारपीट के बाद मोदी समर्थक फहीम के बयान ने चौंकाया? #kashmirimuslim #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers