Responsive Scrollable Menu

IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा दूसरा T20I मैच? जानिए FREE में कहां देख सकेंगे LIVE, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

IND VS WI 2nd T20I Time And Live Streaming: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर टीम इंडिया पहले मैच की ही तरह दूसरे मैच पर भी जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त को 2-0 में बदलना चाहेगी. तो वहीं, कैरेबियाई टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह इस मैच को जीते और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दे. आज एक बार फिर सभी के जहन में सवाल होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मैच में खेलने का मौका मिलेगा? तो आइए जानते हैं कि आज वैभव खेलेंगे या फिर उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. साथ ही ये भी जान लेते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव फ्री में कहां देख सकते हैं.

IND VS WI: कितने बजे शुरू होगा आज का मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच की शुरुआत भी पहले मैच की ही तरह शाम 7 बजे से होगी. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS WI: LIVE कहां देख सकते हैं दूसरा टी-20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.

वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी जमकर मजा ले सकते हैं, लेकिन यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. 

IND VS WI: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण मुफ्त में आप फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे. ये मुकाबला डीडी पर फैंस को मुफ्त में देखने मिलेगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं. इस मैच को देखने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री डिश पर देख पाएंगे.

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा आज मौका?

हर क्रिकेट फैन के जहन में यही सवाल होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मैच में खेलने का मौका मिलेगा? ऐसे में आपको बता दें, वैभव सूर्यवंशी का भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया के पास बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

वहीं दूसरे ओपनर के तौर पर संजू सैमसन उनका साथ दे रहे हैं. संजू और अभिषेक की जोड़ी से टीम को ओपनिंग में राइड हैंड लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन भी मिलता है. संजू को लेकर गौतम गंभीर कह चुके हैं कि, वो पहले से टीम में हैं, इस लिए उन्हें मौका पहले दिया जाएगा. वैभव सूर्यवंशी अभी आए हैं और उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है. 

ये भी पढ़ें: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होगा दूसरा टी20 मैच, जानिए रांची की पिच पर कितना है टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत

Continue reading on the app

Delhi Audi Accident: 17 साल के लड़के ने किराए की Audi से कैसे मचाई तबाही? तीन गाड़ियों को टक्कर, फिर जो हुआ...

Minor driving accident Delhi: दिल्ली में एक 17 साल के नाबालिग ने ऑनलाइन 16 हजार रुपये में ऑडी कार रेंट पर ली और तेज रफ्तार में तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है और कार रेंट पर देने वाली कंपनी से भी पूछताछ कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | SAUDI ARABIA VS HOUTHIS | लगातार AIRPORT पर हमले, भारतीयों के लिए बड़ी ADVISORY | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:40:20+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: CJP Protest से Delhi Police डर गई? | Rahul Gandhi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers