Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

चेन्नई, नौ अक्टूबर तमिलनाडु के दो विधानसभा क्षेत्रों और पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की एक सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित केंद्रों पर शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई और इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। इन उपचुनावों को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और पुडुचेरी में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाली सरकारों की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

विपक्षी दलों के लिए ये चुनाव उनकी राजनीतिक स्थिति की परीक्षा माने जा रहे हैं। तमिलनाडु में मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।

पुडुचेरी में थट्टानचावाडी सीट पर मतदान हुआ था। इन विधानसभा क्षेत्रों के मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराने पड़े। इस्तीफा देने वालों में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गुवाहाटी, नौ अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतगणना की प्रक्रिया सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी।

मतगणना दो केंद्रों डॉसन उच्चतर माध्यमिक स्कूल और राजकीय बाल विद्यालय में की जा रही है, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14-14 मेज लगाई गई हैं। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और सभी उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों को किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच है।

यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बोरदोलोई ने इस वर्ष के अंत में इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर दिसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

Continue reading on the app

  Sports

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार... ऑस्ट्रेलिया ने उतारी सभी 30 प्लस खिलाड़ियों वाली प्लेइंग इलेवन

Australia Field A Test 11 With Every Player Over 30: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक सदी बाद अपनी सबसे उम्रदराज प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतारी, जिसके सभी ग्यारह खिलाड़ियों की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा हैं. कप्तान पैट कमिंस की टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक है. Fri, 9 Oct 2026 17:01:06 +0530

  Videos
See all

CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो पर पाबंदी, जानिए किन स्टेशनों पर रोकी गई आवाजाही!#DelhiMetro #CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:45:13+00:00

पीछे से तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T11:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers