Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: दिल्ली यूपी समेत 15 राज्यों में भयंकर बारिश और आंधी की चेतावनी, 60kmph रहेगी हवाओं की रफ्तार

आज का मौसम, 9 अक्टूबर: देशभर में मानसून की विदाई का समय आ चुका है, लेकिन जाते-जाते यह एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाने के मूड में नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज 9 अक्टूबर को लेकर एक बड़ा और डराने वाला अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आज देश के 15 राज्यों में भीषण बारिश और तेज आंधी का तांडव देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से जहां तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, वहीं आम जनजीवन और किसानों की फसलों पर बड़ा संकट मंडराने लगा है.

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी तटीय ओडिशा और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण की वजह से देश के मैदानी और तटीय इलाकों में नम हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी राज्यों में भारी बरसात की वजह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ सकती हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है. इसके अलावा आंधी और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान भी बेहद चिंतित हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ है.

15 राज्यों पर आज मौसम का दोहरा प्रहार

आईएमडी ने जिन 15 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के बड़े सूबे शामिल हैं. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और ओडिशा में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बरसात होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों से पूरी तरह विदा हो सकता है, लेकिन विदाई से पहले यह कई जगहों पर जमकर पानी बरसाएगा.

यूपी और बिहार में आंधी-पानी का तांडव

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तूफानी बारिश का हाई अलर्ट है. गाजियाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, सहारनपुर, बस्ती और रायबरेली में तेज गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो कमजोर ढांचों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है. राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उधर पड़ोसी राज्य बिहार में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं. बिहार के मधुबनी, रोहतास, दरभंगा, गया, जहानाबाद, सहरसा और बक्सर जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

दिल्ली-एनसीआर का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में भी आज आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम में ठंडक घुलेगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम के मिजाज

मध्य प्रदेश में भी जोरदार बारिश का दौर जारी है. विदिशा, सीधी, दमोह, सागर, इंदौर, उज्जैन, शहडोल और छिंदवाड़ा में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बौछारें पड़ने की आशंका है. भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.  

वहीं रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में भी बादलों का डेरा रहेगा. राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर और बूंदी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. गुलाबी शहर जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ सर्दी की दस्तक

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी. उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश और चमोली में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में तेज आंधी और बारिश होगी. मनाली में तो ठंड का पारा गिरकर न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान महज 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. प्रशासन ने सभी नागरिकों से खराब मौसम में बिना वजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 11 अक्टूबर तक येल अलर्ट जारी!

Continue reading on the app

मुकेश अंबानी पर एलन मस्क के हमले में राहुल गांधी की एंट्री क्या कांग्रेस की लाइन से अलग है?

एलन मस्क ने गुरुवार को मुकेश अंबानी पर हमला किया तो राहुल गांधी ने इसे हाथोंहाथ लिया. राहुल मस्क के पहले से ही मुकेश अंबानी और नरेंद्र मोदी के संबंधों पर सवाल उठाते रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

आज भारत-वेस्टइंडीज समेत होंगे कुल आठ मैच, कब-कौन-किससे-कहां भिड़ेगा, नोट कर लीजिए सबकुछ

9 October all cricket match today: आज क्रिकेट फैंस का सुपर-फ्राइडे है. भारत-वेस्टइंडीज समेत दुनिया के अलग-अलग कोने में कुल नौ इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. कहीं टी-20 का रोमांच होगा तो कहीं टेस्ट की गंभीरता देखने को मिलेगी, वनडे का समझदारी भरा क्रिकेट भी देखने को मिलेगी. चलिए आपको आज के दिन का पूरा एक्शन बताते हैं. Fri, 9 Oct 2026 08:33:50 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर CJP Protest को लेकर Delhi Police की कैसी तैयारी?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:30:33+00:00

Aviation Safety: 20 साल में विमान हादसों के आंकड़े क्या कहते हैं? | | N18S | Shorts | Plane Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers