रियाद एयरपोर्ट पर धमाकों के बाद मचा हड़कंप, हूती ने मिसाइल हमले का किया दावा; भारत ने उड़ानों पर लगाई रोक
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार को धमाकों की खबर सामने आई. इसके बाद एयरपोर्ट परिसर से धुआं उठता दिखाई दिया. शुरुआती अपुष्ट खबरों में दावा किया गया कि हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान में हमले के बाद आग लग गई. हालांकि, इस घटना की सऊदी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. दूसरी ओर, यमन के हूती लड़ाकों ने रियाद एयरपोर्ट को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने का दावा किया है. घटना के बाद हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित होने की खबर है. क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनियों ने भी अपनी उड़ानों को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं.
मक्का समझौते को लागू करने की तैयारी के बीच कैसे हैं पाकिस्तान और सऊदी अरब के सैन्य रिश्ते?
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच सैन्य प्रशिक्षण, सलाह देने, सैनिकों की तैनाती और दूसरे सुरक्षा मामलों को लेकर कई रक्षा समझौते हुए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News







