भारत से सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी चोटिल:चैपमैन और फाउल्क्स की जगह टिकनर-क्लार्कसन को मौका; 22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज
भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इनमें मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स शामिल हैं। दोनों को सीरीज से बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने शुक्रवार को बताया कि चैपमैन की बाईं हैमस्ट्रिंग और फाउल्क्स के दाएं हिप फ्लेक्सर में चोट लगी है। ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया है। टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। चैपमैन यूरोपियन लीग, फाउल्क्स ट्रेनिंग में चोटिल मार्क चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में खेलते समय बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। हालांकि, पांच मैचों की ODI सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद है। जैक फाउल्क्स को कैंटरबरी के साथ ट्रेनिंग सेशन के दौरान दाएं हिप फ्लेक्सर में चोट लगी। उनकी वापसी का समय अभी तय नहीं है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अभी यह नहीं बताया है कि फाउल्क्स कब तक वापसी करेंगे। कोच ने कहा- दोनों के बाहर होने का दुख न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण सीरीज से पहले जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर की वापसी पर खुशी जताई। वाल्टर ने कहा, ‘मार्क और जैक के लिए मुझे बहुत दुख है। मैं दोनों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हम खुशकिस्मत हैं कि जोश और ब्लेयर के अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। मुझे पता है कि दोनों उस सीरीज का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं, जो शानदार T20 सीरीज बनने वाली है।’ वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आमने-सामने होंगी दोनों टीमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद फिर आमने-सामने होंगी। उस फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम आगामी दौरे में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सैंटनर करेंगे। भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्न, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर। ------------------------------------------------ क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर; नॉर्त्या की 2023 के बाद वापसी साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार से डरबन में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। पढ़ें पूरी खबर
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी निकालेंगे राष्ट्रपति भवन तक मार्च
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन की तैयारी में हैं. विपक्षी गठबंधन की योजना संसद भवन परिसर से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की है. विपक्ष के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों पर अपनी बात रखना चाहते हैं. विपक्षी दलों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए. हालांकि, राष्ट्रपति भवन की ओर से विपक्षी नेताओं को मुलाकात के लिए अभी तक कोई समय नहीं दिए जाने की बात सामने आई है.
राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को दिल्ली बुलाया
राष्ट्रपति से मुलाकात की कोशिश के बीच राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं से संपर्क किया है. इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने इन नेताओं से दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की ओर से एकजुट होकर आवाज उठाई जा सके. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भी गुरुवार को कोलकाता से दिल्ली रवाना होने से पहले संकेत दिया कि उन्हें वोट चोरी से जुड़े अहम मुद्दे पर चर्चा के लिए राजधानी आने को कहा गया है.
राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की तैयारी
विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची से जुड़े अपने आरोपों से अवगत कराना चाहते हैं. साथ ही, वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी राष्ट्रपति के सामने रखने की तैयारी में हैं. विपक्ष की ओर से पहले भी मुलाकात के लिए अनुरोध भेजे जाने की बात कही गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को नेताओं के नाम के साथ दोबारा अनुरोध भेजकर 7, 8 या 9 अक्टूबर को मुलाकात का समय मांगा गया था. हालांकि, विपक्षी नेताओं का कहना है कि उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. यदि मुलाकात का समय नहीं मिलता है, तो विपक्षी सांसद राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल सकते हैं.
संविधान सदन में बैठक के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा
INDIA गठबंधन के सांसद शुक्रवार को दोपहर 3 बजे संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और कथित वोट चोरी के आरोपों पर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. बैठक के बाद विपक्षी सांसद एक बार फिर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. गठबंधन के नेताओं का कहना है कि राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मिलने का इंतजार किया जा रहा है. यदि समय नहीं मिलता है, तो विरोध दर्ज कराने के अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है.
अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन की संभावना
रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन के संभावित स्थानों में राष्ट्रपति भवन और उपराष्ट्रपति आवास के अलावा सेवा तीर्थ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं. हालांकि, इन स्थानों पर प्रदर्शन की योजना और उसके अंतिम स्वरूप को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.
राष्ट्रपति भवन के जवाब का इंतजार
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा था कि INDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है. उनके अनुसार, इस संबंध में पहला अनुरोध पत्र 2 अक्टूबर को भेजा गया था. इसके बाद राष्ट्रपति भवन ने मुलाकात में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मांगे थे. फिलहाल विपक्षी दल राष्ट्रपति भवन की ओर से जवाब मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग और SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है. आने वाले समय में राष्ट्रपति से मुलाकात और मार्च को लेकर विपक्ष की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी.
ये भी पढे़ं: रियाद एयरपोर्ट पर धमाकों के बाद मचा हड़कंप, हूती ने मिसाइल हमले का किया दावा; भारत ने उड़ानों पर लगाई रोक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








