Responsive Scrollable Menu

ईशान इस साल छक्कों की हाफ-सेंचुरी से 1 सिक्स दूर:भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी-20 आज; मयंक की जगह प्रिंस यादव खेल सकते हैं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन इस साल टी-20 इंटरनेशनल में 49 छक्के लगा चुके हैं। वे 1 सिक्स लगाते ही इस साल छक्कों की हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में भी बदलाव हो सकता है। टीम पहले मैच में 40 रन देने वाले मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दे सकती है। भारत ने वेस्टइंडीज को 21 बार हराया भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 टी-20 मैच खेले गए हैं। भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ईशान इस साल हजार रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज ईशान किशन इस साल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 30 मैचों में 168.06 की स्ट्राइक रेट से 1042 रन बनाए हैं। बेस्ट स्कोर 103 रन रहा। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह इस साल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने इस साल 23 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। इकोनॉमी 8.83 रही है। शानदार फॉर्म में शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायर पर नजर रहेगी। उन्होंने 2026 में 17 टी-20 मैचों में 571 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 181.26 रहा है और बेस्ट स्कोर 85 रन है। गेंदबाजी में शमार जोसेफ टीम के प्रमुख विकेट टेकर हैं। उन्होंने इस साल 14 टी-20 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 8.97 रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 5 विकेट है। रांची में डे-नाइट टी-20 में सिर्फ एक बार 200 रन का स्कोर बना रांची में 10 डे-नाइट टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सिर्फ एक बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। मैच के दौरान तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि पूरा मैच होने की संभावना जताई गई है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड।

Continue reading on the app

ट्रम्प ने मस्क को नेशनल साइंस मेडल से नवाजा:बोले- इलॉन हमारे दौर के थॉमस एडिसन हैं, साइंस को हकीकत में बदल दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में आयोजित ‘साइंस: ए न्यू गोल्डन एज समिट’ में इलॉन मस्क को नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित किया। ट्रम्प ने अंतरिक्ष खोज, तकनीक और इनोवेशन में मस्क के योगदान की तारीफ करते हुए उन्हें ‘राष्ट्रीय धरोहर’ और ‘आधुनिक दौर का थॉमस एडिसन’ बताया। अवार्ड देने से पहले ट्रम्प ने मस्क को उद्योग जगत का दिग्गज, शानदार इंजीनियर और अब तक के सबसे महान टेक्नोलॉजी फाउंडर्स में से एक बताया। उन्होंने कहा कि मस्क की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प ने विज्ञान-कथा को हकीकत में बदल दिया है। ट्रम्प ने टेस्ला में मस्क की भूमिका की तारीफ की ट्रम्प ने टेस्ला की स्थापना में मस्क की भूमिका की भी तारीफ की। उन्होंने टेस्ला को 75 साल से ज्यादा समय में सफल होने वाली पहली नई कार निर्माता कंपनी बताया और कहा कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों और सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को व्यावसायिक रूप से सफल बनाया। ट्रम्प ने अपने चाचा डॉ. जॉन ट्रम्प का भी जिक्र किया, जिन्हें अमेरिकी सरकार ने आविष्कारक निकोला टेस्ला के काम का आकलन करने के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने मस्क के न्यूरालिंक और सुपरइंटेलिजेंस से जुड़े काम की भी तारीफ की। ट्रम्प ने कहा कि मस्क ऐसे लोगों की नजर, बोलने और चलने की क्षमता बहाल करने पर काम कर रहे हैं, जो इन्हें खो चुके हैं। नेशनल मेडल ऑफ साइंस की स्थापना 1959 में हुई थी नेशनल मेडल ऑफ साइंस से गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग और एएमडी की सीईओ लिसा सु को भी सम्मानित किया गया। वहीं, डेल टेक्नोलॉजीज के सीईओ माइकल डेल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन दिया गया। यह ट्रम्प के दोनों कार्यकालों में पहली बार था, जब उन्होंने नेशनल मेडल ऑफ साइंस और नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन दिए। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने टाटा-विप्रो को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किया:8 आईटी कंपनियों के खिलाफ एक्शन, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर सीधा असर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने गुरुवार को 8 बड़ी आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। इनमें भारत की चार कंपनियां टाटा, इंफोसिस, विप्रो और HCL हैं। इनके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी पर भी यह रोक लगाई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

127 करोड़ रुपए का बजट, रोहित की चोट छिपाई… BCCI CoE रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

BCCI CoE Report: पिछले 1 साल में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में कुल 68 खिलाड़ियों की चोटों का इलाज हुआ है. इस 32 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं. इस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. Fri, 09 Oct 2026 11:19:01 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | Rahul Gandhi | ECI Rift | Gyanesh Kumar | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:44:25+00:00

Viral News | Breaking: मारपीट के बाद मोदी समर्थक फहीम के बयान ने चौंकाया? #kashmirimuslim #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers