Responsive Scrollable Menu

Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

मोहसिन और तमन्ना की खूबसूरत शादी

रविवार को मोहसिन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर शादी की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह अपनी दुल्हन तमन्ना के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

इसे भी पढ़ें: तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति

शादी में ऐसा था दोनों का लुक

मोहसिन ने अपनी शादी के लिए सफेद और काले रंग का क्लासिक टक्सीडो पहना था। इस लुक में वह काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं, तमन्ना पीच और रस्ट गोल्ड रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। तमन्ना के हाथों में दुल्हन की मेहंदी लगी थी और उनका सादा-सुंदर अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

मोहसिन ने लिखा- "द डे, माशाअल्लाह"

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, "द डे, माशाअल्लाह।" इसके साथ उन्होंने हमजा मलिक और जैन जोहैब का चर्चित पाकिस्तानी गाना ‘अल्फाज’ भी लगाया।

इसे भी पढ़ें: Bali में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद मुंबई लौटीं Nushrratt Bharuccha, एयर एम्बुलेंस से किया गया एयरलिफ्ट

शादी के वेन्यू की भी दिखाई झलक

मोहसिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की जगह की कुछ तस्वीरें भी दोबारा शेयर कीं। एक खास स्टोरी में शादी की जगह के प्रवेश द्वार पर लगा बोर्ड नजर आया, जिस पर "वेलकम टू द वेडिंग ऑफ मोहसिन एंड तमन्ना" लिखा था।

मोहसिन और तमन्ना की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोग दोनों को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई दे रहे हैं।

Continue reading on the app

पीरियड्स के बाद अचानक वजन कम क्यों हो जाता है? जानें क्या है वॉश इफेक्ट

अगर आप इन दिनों वजन कम करने की जद्दोजहद में लगी हैं, तो आपने एक अजीब बात जरूर महसूस की होगी। कई दिनों तक स्केल पर वजन बिल्कुल भी नहीं हिलता और फिर अचानक एक सुबह 500 ग्राम, 700 ग्राम या उससे भी ज्यादा वजन कम दिखाई देता है।


अमूमन यह गिरावट पीरियड्स खत्म होने के ठीक बाद होती है। ऐसे में मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि आखिर रातोंरात ऐसा क्या हो गया?” दरअसल, इसका बड़ा कारण शरीर में जमा अतिरिक्त पानी का निकलना होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें: Expert Advice: बच्चे के दांत काले क्यों हो रहे हैं? रात की ये आदत हो सकती है वजह

वॉश इफेक्ट क्या है और यह कैसे काम करता है?

सबसे पहले यह समझते हैं कि वॉश इफेक्ट क्या होता है। दरअसल, जब आप कई दिनों से डाइटिंग और एक्सरसाइज कर रही होती हैं, तब भी कई बार तराजू पर वजन कम होता हुआ दिखाई नहीं देता। लेकिन पीरियड्स खत्म होने के बाद जब यह अतिरिक्त पानी बाहर निकलता है, तो वजन अचानक कम दिखाई दे सकता है। इसी तरह वजन में अचानक गिरावट को लोग अक्सर “वॉश इफेक्ट” कहते हैं।

पीरियड्स के बाद वजन अचानक क्यों घटता है?

पीरियड्स एक ऐसा समय होता है, जब शरीर में बहुत तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान कई महिलाओं को पेट फूलना, शरीर में भारीपन, हाथ-पैरों में सूजन या वजन बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है। इसी हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर कुछ समय के लिए पानी रोक सकता है। यही वजह है कि पीरियड्स के आसपास स्केल पर वजन कम नहीं होता या फिर थोड़ा बढ़ा हुआ दिख सकता है। लेकिन जैसे-जैसे पीरियड्स का समय गुजरता है और शरीर अतिरिक्त पानी बाहर निकालता है, पेट का फूलना और भारीपन कम हो सकता है। इसी दौरान तराजू पर वजन अचानक नीचे दिखाई दे सकता है।

क्या इसका मतलब फैट लॉस नहीं हुआ?

यह सच है कि पीरियड्स के बाद शरीर में जमा पानी रिलीज होता है और वजन कम दिखाई देता है। तो क्या इसका मतलब यह है कि स्केल पर नंबर कम दिखने के बाद भी फैट लॉस नहीं हुआ। वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप लगातार संतुलित भोजन कर रही हैं, जरूरत के अनुसार कैलोरी कम ले रही हैं और नियमित शारीरिक गतिविधि कर रही हैं, तो समय के साथ शरीर में फैट भी कम हो सकता है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में सबसे बड़े 5 रन चेज , 250+ का स्कोर भी पड़ गया बौना, गेंदबाजों के पसीने छुड़ाकर टीमों ने हासिल किए असंभव लक्ष्य

5 teams highest run chase in t20: टी20 क्रिकेट में अब कोई भी विशाल लक्ष्य सुरक्षित नहीं बचा है. दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने नामुमकिन दिखने वाले 250 से अधिक के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रचा है. सेंचुरियन से लेकर रांची और ऑकलैंड के मैदानों तक, बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी पारियों से यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युग के इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं. Sat, 10 Oct 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Faridabad | 10वीं के छात्र की मौत पर बवाल, लड़की के घर पर पथराव और तोड़फोड़! | Sau Baat Ki Ek Baat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T01:00:39+00:00

ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट का किराया ₹12 हजार तक! यात्रियों की बढ़ी मुसीबत | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T01:10:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers