Responsive Scrollable Menu

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

मानसून के दौरान ड्राइविंग करना जितना चुनौतीपूर्ण होता है, उतना ही जरूरी होता है कार की विजिबिलिटी को बेहतर बनाए रखना। अक्सर बारिश के समय विंडशील्ड और साइड ग्लास पर धुंध जम जाती है, जिससे सामने का रास्ता धुंधला दिखाई देने लगता है। ऐसी स्थिति में छोटी-सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि धुंध हटाने के लिए सबसे पहले AC चलाना चाहिए या Defogger का इस्तेमाल करना चाहिए।

शीशों पर फॉग बनने की असली वजह क्या है?

जब कार के अंदर और बाहर के तापमान में बड़ा अंतर होता है, तब शीशों की सतह पर नमी जमा होने लगती है। यही नमी कुछ ही सेकंड में धुंध का रूप ले लेती है। बारिश के मौसम में कार के भीतर मौजूद नमी और यात्रियों की सांस से निकलने वाली भाप भी इस समस्या को बढ़ा देती है, जिससे ड्राइवर की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Hyundai Motor India ने रचा इतिहास, July में 75,360 Units की Record Sales के साथ दर्ज की बंपर ग्रोथ

Defogger है तो सबसे पहले उसी का करें इस्तेमाल

अगर आपकी कार में फ्रंट या रियर डिफॉगर की सुविधा मौजूद है, तो धुंध हटाने के लिए सबसे पहले उसे ऑन करें। यह सिस्टम सीधे विंडशील्ड पर गर्म या नियंत्रित हवा भेजता है, जिससे शीशे पर जमी नमी तेजी से खत्म हो जाती है। कुछ ही मिनटों में शीशा साफ हो जाता है और सड़क स्पष्ट दिखाई देने लगती है।

Defogger नहीं है तो AC बनेगा सबसे बड़ा सहारा

जिन कारों में डिफॉगर उपलब्ध नहीं है, वहां एयर कंडीशनर सबसे प्रभावी विकल्प साबित होता है। कई लोग बारिश में एसी चलाने से बचते हैं, लेकिन वास्तव में AC कार के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करता है। जैसे-जैसे केबिन की नमी घटती है, शीशों पर जमा फॉग भी तेजी से साफ होने लगता है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।

Fresh Air Mode क्यों है जरूरी?

सिर्फ AC चलाना ही काफी नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए कार के एयर सर्कुलेशन को Fresh Air Mode पर रखें। इससे बाहर की अपेक्षाकृत ताजी हवा केबिन में प्रवेश करती है और अंदर की नमी बाहर निकलती रहती है। यह तरीका धुंध दोबारा बनने की संभावना भी कम कर देता है।

इन गलतियों से बचना है बेहद जरूरी

कई लोग शीशों पर जमी धुंध को हाथ, रुमाल या टिश्यू से साफ करने लगते हैं। ऐसा करने से शीशे पर धब्बे और खरोंच पड़ सकते हैं, जिससे रात या बारिश में रोशनी का रिफ्लेक्शन बढ़ जाता है और विजिबिलिटी और भी खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा कार के Defogger या AC सिस्टम का ही इस्तेमाल करें।

मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश के दौरान हमेशा वाहन की गति नियंत्रित रखें और दूसरे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। सफर शुरू करने से पहले वाइपर ब्लेड, वॉशर फ्लूइड और हेडलाइट्स की जांच जरूर करें। यदि धुंध इतनी अधिक हो जाए कि सड़क साफ दिखाई न दे, तो सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोककर पहले शीशों को पूरी तरह साफ होने दें। साथ ही अचानक ब्रेक लगाने या तेज रफ्तार से बचें और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

बांग्लादेश को आखिरकार भारत की जरूरत का एहसास होने लगा है! जिस समय नई दिल्ली ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कर पड़ोसी संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया, उस समय ढाका ने दूरी बनाए रखना पसंद किया। शायद उसे लगा कि दिल्ली जाने से अच्छा है इस्लामाबाद या मक्का जाया जाये और मक्का पैक्ट में शामिल हुआ जाये। लेकिन मक्का में हूतियों का हमला और मक्का पैक्ट की हवा निकलते देख बांग्लादेश को शायद अपनी गलती का अहसास होने लगा है। अब बांग्लादेश के सामने दो तस्वीरें हैं। एक ओर भारत में आयोजित ब्रिक्स की शानदार सफलता की पूरी दुनिया में गूंज उसे सुनाई दे रही है और दूसरी तरफ 'एक पर हमला सब पर हमला' की घोषित नीति के बावजूद सऊदी अरब की मदद के लिए नहीं उतरने की पाकिस्तान और तुर्की की वादाखिलाफी दिखाई दे रही है। इसके चलते तस्वीर अब तेजी से बदलती दिखाई दे रही है। ब्रिक्स सम्मेलन संपन्न होने के ठीक बाद भारत तथा बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय बातचीत फिर शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों देश नवंबर में तारिक रहमान की भारत यात्रा की संभावित तारीखों पर विचार कर रहे हैं। यह पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रहे भारत-बांग्लादेश संबंधों को फिर पटरी पर लाने की कोशिश है।

हम आपको याद दिला दें कि तारिक रहमान के फरवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद भारत ने उन्हें अलग से द्विपक्षीय यात्रा का निमंत्रण दिया था। अगस्त में भी यात्रा की संभावना बनी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत से की गई सार्वजनिक टिप्पणी के बाद ढाका में पैदा हुए आक्रोश ने पूरा घटनाक्रम उलट दिया। अब दोनों पक्ष नवंबर की किसी उपयुक्त तारीख पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका में कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। भारतीय पक्ष की कोशिश यह है कि यात्रा ऐसी तारीख पर हो जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के अनुकूल भी हो।

यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत-बांग्लादेश संबंध वर्ष 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद गंभीर तनाव से गुजरे हैं। हसीना के भारत में रहने और उनके प्रत्यर्पण की मांग को लेकर ढाका लगातार दबाव बनाता रहा है। अगस्त में शेख हसीना की ओर से मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद यह तनाव और बढ़ गया। बांग्लादेश की मौजूदा सरकार चाहती है कि शेख हसीना का प्रत्यर्पण हो और उनकी सार्वजनिक बयानबाजी पर रोक लगे। इस पर भारत की ओर से फिलहाल यही कहा गया है कि प्रत्यर्पण अनुरोध की जांच की जा रही है। साथ ही नई दिल्ली व्यापक संबंधों को पारस्परिक हितों और पारस्परिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश को दुश्मन खेमे में जाने से रोकने के लिए भारत ने चला बड़ा दांव! India-Banladesh के बीच फिर से शुरू हो सकती है रेल सेवाएं

दोनों पक्ष इस टकराव के बीच ऐसा रास्ता खोज रहे हैं जिसमें किसी एक मुद्दे के कारण दोनों देशों के व्यापक हित प्रभावित न हों। यही कारण है कि नवंबर में प्रस्तावित तारिक रहमान यात्रा को दोनों राजधानियां बेहद महत्वपूर्ण मान रही हैं। रणनीतिक स्तर पर देखें तो भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत संबंध केवल दो सरकारों का मामला नहीं है। बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, नदी जल, व्यापार, संपर्क और क्षेत्रीय सहयोग, इन सभी मोर्चों पर दोनों देशों के हित एक-दूसरे से जुड़े हैं।

आर्थिक मोर्चे पर भी बातचीत का एजेंडा महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के अधिकारी द्विपक्षीय व्यापार को नियमित करने के उपायों पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि राजनीतिक अस्थिरता के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही गंगा जल संधि के नवीनीकरण का प्रश्न भी एजेंडे में शामिल है। जल संसाधन से जुड़े मुद्दे दोनों देशों के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं और इनके समाधान का सीधा प्रभाव सीमावर्ती क्षेत्रों तथा करोड़ों लोगों के हितों पर पड़ता है।

इसके अलावा, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में तारिक रहमान को आमंत्रण मिलना भी इस पूरे घटनाक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बांग्लादेश को यह निमंत्रण इसलिए दिया गया था क्योंकि वह बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल यानि बिम्सटेक का वर्तमान अध्यक्ष है। इसके बावजूद बांग्लादेश ने सम्मेलन में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजा। उसके विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री ने तब कहा था कि ढाका भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से व्यवस्थित करना चाहता है और इसके लिए उपयुक्त समय पर द्विपक्षीय यात्रा को प्राथमिकता देगा। अब वही द्विपक्षीय रास्ता सक्रिय होता दिखाई दे रहा है।

इस पूरी कहानी का एक और महत्वपूर्ण पहलू तारिक रहमान और भारत के बीच पुराने संपर्क हैं। बताया जा रहा है कि तारिक रहमान ने लंदन में निर्वासन के वर्षों के दौरान भी भारत से संपर्क बनाए रखा था। फरवरी 2024 में उनके एक दूत ने नई दिल्ली आकर भारत का रुख समझने की कोशिश की थी। इससे संकेत मिलता है कि मौजूदा संपर्क अचानक शुरू नहीं हुए, बल्कि इनके पीछे लंबे समय से चल रही राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत की एक पृष्ठभूमि मौजूद है।

हम आपको याद दिला दें कि 2018 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आया था। उस यात्रा का उद्देश्य भारत के प्रति पार्टी की नीति में सुधार करना था और पार्टी नेतृत्व ने यह स्वीकार किया था कि भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण नीति गलत दिशा में थी। 2024 के चुनाव से पहले भी पार्टी के वरिष्ठ नेता नई दिल्ली पहुंचे थे और भारत से बांग्लादेश की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं के समर्थन की अपील की थी।

इसलिए नवंबर में तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा उस प्रक्रिया का हिस्सा है जिसमें ढाका और नई दिल्ली अपने संबंधों में आई खटास को पीछे छोड़कर व्यावहारिक हितों पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। बांग्लादेश के लिए भारत के साथ स्थिर संबंध व्यापार, जल, सीमा, संपर्क और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, जबकि भारत के लिए बांग्लादेश पूर्वी सीमा और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ोसी है।

हालांकि गंगा जल संधि पर अब भारत-बांग्लादेश संबंधों की अगली बड़ी परीक्षा होने वाली है। हम आपको बता दें कि 1996 में हुई तीस वर्ष की यह संधि दिसंबर 2026 में समाप्त हो रही है और ढाका ने इसके नवीनीकरण के लिए बातचीत की मांग पहले ही रख दी है। बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी अनी ने यहां तक कहा है कि नए समझौते में जल की उपलब्धता की गारंटी वाली धारा होनी चाहिए और अपने जल अधिकारों की रक्षा के लिए बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय मंचों का रुख भी कर सकता है। दूसरी ओर भारत में सत्तारुढ़ गठबंधन एनडीए के महत्वपूर्ण घटक जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने संधि को दोबारा लागू करने की बजाय दिसंबर में इसे समाप्त करने की मांग की है और बिहार के हिस्से के पानी को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। हालांकि केंद्र ने अभी संधि के भविष्य पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जनता दल यूनाइटेड को आश्वासन दिया है कि बिहार की पेयजल और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखकर उचित निर्णय किया जाएगा। ऐसे में तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा के दौरान गंगा जल संधि सबसे कठिन मुद्दों में से एक बन सकती है। दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश तत्काल बातचीत और जल की गारंटी चाहता है, जबकि भारत के भीतर ही बिहार के हितों को लेकर संधि की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि 1996 के बाद नदी की जलविज्ञान संबंधी परिस्थितियां, वर्षा का स्वरूप, जलवायु परिवर्तन और ऊपरी हिस्सों में पानी की बढ़ती मांग काफी बदल चुकी है; इसलिए अगला समझौता हुआ तो वह पुराने प्रावधानों की पुनरावृत्ति न होकर नई परिस्थितियों के अनुरूप हो सकता है।

बहरहाल, तारिक रहमान की नवंबर में होने वाली संभावित भारत यात्रा इसी परीक्षा का अगला बड़ा पड़ाव होगी। यदि दोनों पक्ष किसी मध्य मार्ग पर पहुंचते हैं, तो यह संबंधों में नई शुरुआत का आधार बन सकता है। फिलहाल सबसे बड़ा संकेत यही है कि जिस संवाद पर विराम लगा था, वह फिर शुरू हो चुका है और इस बार बातचीत का केंद्र टकराव नहीं, बल्कि संबंधों को फिर से व्यवस्थित करने की कोशिश है।

-नीरज कुमार दुबे

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: ‘3 इडियट्स’ से मिली सीख, पार्क में शुरू की प्रैक्टिस, अब भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेपक टकरा पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस जीत में बिहार के बॉबी कुमार का अहम योगदान रहा. Fri, 09 Oct 2026 12:45:28 +0530

  Videos
See all

श्रीलंका में लैंडस्लाइड से बेपटरी हुई ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री! #srilanka #landslide #heavyrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:08:19+00:00

CJP Protest: जंतर-मंतर पर किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं-पुलिस | Hindi News | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers