Responsive Scrollable Menu

Horoscope 05 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

सोचे हुए काम आसानी से बनेंगे। अंहकार और आडम्डर ठीक नहीं रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता, खुशी के समाचार मिलेंगे।

वृष

आपकी प्रतिष्ठा के चार चांद लगेंगे। धन प्राप्ति के नए साधन बनेंगे। दस्तावेजों में गड़बड़ है, सोचकर हस्ताक्षर करें। धैर्य से काम लें समस्या सुलझेगी।

मिथुन

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवादों से दूर रहें। योजना अनुसार ज्ञान आगे बढ़ेगा। शत्रु पराजित होंगे, लाभ हानि बराबर। निडरता से काम पूरा करा सकेंगे।

कर्क

सरकारी विवादों को निपटाने का प्रयास करें। लोग आपकी ईमानदारी की प्रशंसा करेंगे। सफलताएं लोकप्रियता बढ़ाएगें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और विवेक से काम लें।

सिंह

मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। अचानक खर्च में वृद्धि, स्वास्थ्य की चिंता। रोजगार संबंधी नए प्रस्ताव मिलेंगे। शारीरिक दुर्बलता और स्वास्थ्य समस्या।

कन्या

दफ्तर और परिवार में प्रभाव बढ़ेगा। निर्माण कार्य या पुनर्निर्माण का ठेका अपरिचित को न दें। बिगड़े हुए काम बनेंगे, प्रसन्नता होगी। निर्धारित लक्ष्य की ओर ध्यान दें, भटकें नहीं।

तुला

तन-मन-धन की स्थिति में सुधार होगा। विवेक से काम लें। अधूरे पड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की ओर हैं। विषम परिस्थितियां खर्च बढ़ायेंगी। परिवार में मंगल कार्य का आयोजन। स्वभाव सामान्य रखें।

धनु

सतर्क रहें, भांझा-भतीजा नुकसान पहुंचा सकते है। बुजुर्गों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। नई योजनाएं उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी है। सभी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

मकर

भाग्यबल से संपत्ति संबंधी विवाद हल होगा। मान-सम्मान होगा, धन की प्राप्ति भी। उत्तम सफलता से प्रतिष्ठा मिलेगी। परिस्थितियों में सुखद सुधार होगा।

कुंभ

स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। रिश्तेदार शुभ कार्य सम्पन्न होने में सहयोग देंगे। मनोरंजन और दावतों में होंगे। दोपहर बाद समय अच्छा आएगा।

मीन

मन में नकारात्मकता को न आने दें। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ झाला लगता है। बिछुड़े हुए मित्रों से मिलन, रिश्तेदारों में प्रेमभाव। अनेक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

Continue reading on the app

October 2026 Festival Calendar: अक्टूबर में शारदीय Navratri से Karwa Chauth तक पड़ेंगे प्रमुख व्रत

साल के 10वें महीने यानी की अक्तूबर 2026 में कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। वहीं महीने की शुरूआत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ हो रहा है, वहीं कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ हो रहा है। अक्तूबर के महीने की शुरूआत पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ हो रहा है। वहीं पितृ पक्ष की समाप्ति के साथ ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अक्तूबर महीने में दशहरा, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, इंदिरा एकादशी से लेकर कार्तिक माह की शुरूआत हो रही है। 

ऐसे में इस महीने पितरों को श्राद्ध, तर्पण करने के अलावा मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत किया जाएगा। वहीं महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अक्तूबर 2026 में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

अक्तूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

01 अक्तूबर 2026 - षष्ठी श्राद्ध

02 अक्तूबर 2026 - रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध और गांधी जयंती

03 अक्तूबर 2026 - महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध

04 अक्तूबर 2026 - नवमी श्राद्ध

05 अक्तूबर 2026 - दशमी श्राद्ध

06 अक्तूबर 2026 - इंदिरा एकादशी

08 अक्तूबर 2026 - गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

10 अक्तूबर 2026 - सर्वपित्र अमावस्या

11 अक्तूबर 2026 - शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना

12 अक्तूबर 2026 - चंद्र दर्शन

14 अक्तूबर 2026 - कपर्दिश चतुर्थी

16 अक्तूबर 2026 - सरस्वती आह्नान, स्कंद षष्ठी

17 अक्तूबर 2026 - सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति

19 अक्तूबर 2026 - दुर्गा अष्टमी, महानवमी, संधि पूजा

20 अक्तूबर 2026 - महानवमी, विजयादशमी/दशहरा, दुर्गा विसर्जन

22 अक्तूबर 2026 - पापाकुंशा एकादशी, पद्मनाभ द्वादशी

23 अक्तूबर 2026 - शुक्र प्रदोष व्रत

25 अक्तूबर 2026 - शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा

26 अक्तूबर 2026 - आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती

27 अक्तूबर 2026 - कार्तिक मास आरंभ

29 अक्तूबर 2026 - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी, रोहिणी नक्षत्र

सर्वपित्र अमावस्या

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 अक्तूबर 2026 को सर्वपित्र अमावस्या मनाई जा जाएगी। इसके साथ ही पितृ पक्ष की समाप्ति हो जाएगी। इसको महालया अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पूर्वजों का भी श्राद्ध किया जा सकता है। जिन पूर्वजों की तिथि याद नहीं होती है, उनका इस तिथि को श्राद्ध किया जाता है। वहीं अगर किसी वजह से श्राद्ध करना छूट गया है, तो इस तिथि को पितरों का तर्पण और पिंडदान करके पितरों को तृप्त किया जा सकता है।

शारदीय नवरात्रि शुरूआत

11 अक्तूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो जाएगी। जो दशमी तिथि को दशहरा के साथ समाप्त होगी। वहीं नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों की पूजा के साथ ही कलश की स्थापना की जाती है।

दुर्गा अष्टमी 2026

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के 8वें अवतार की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन कन्या पूजन करना भी शुभ माना जाता है।

दशहरा

इसके अलावा 20 अक्तूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की महानवमी और दशहरा एक ही दिन पड़ रहा है। इस दिन दुर्गा विसर्जन से लेकर नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा। वहीं दशहरे के मौके पर रावण का दहन किया जाएगा।

शरद पूर्णिमा

आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा पड़ती है। इस बार 26 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस रात चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इस रात को चंद्रमा की रोशनी में और खुले आसमान में खीर रखी जाती है और दूसरे दिन इस खीर को प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

करवा चौथ

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार 29 अक्तूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत किया जा जाएगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और शाम को चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: ‘3 इडियट्स’ से मिली सीख, पार्क में शुरू की प्रैक्टिस, अब भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेपक टकरा पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस जीत में बिहार के बॉबी कुमार का अहम योगदान रहा. Fri, 09 Oct 2026 12:45:28 +0530

  Videos
See all

श्रीलंका में लैंडस्लाइड से बेपटरी हुई ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री! #srilanka #landslide #heavyrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:08:19+00:00

CJP Protest: जंतर-मंतर पर किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं-पुलिस | Hindi News | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers