बांस-जलकुंभी से बना रहे ऐसे होम डेकोर, देखकर कंपनी के प्रोडक्ट लगेंगे, 50+ ग्रामीणों को मिला काम
झारखंड के ग्रामीण इलाकों में आसानी से मिलने वाले बांस, जलकुंभी और मकई के छिलके को अब बेकार समझकर फेंकने के बजाय खूबसूरत और प्रीमियम होम डेकोर प्रोडक्ट में बदला जा रहा है. सायन गोंड और महली जनजाति के ग्रामीण कारीगरों के साथ मिलकर इन प्राकृतिक संसाधनों से हाथ से कई तरह के डिजाइनर सामान तैयार कर रहे हैं, जिनकी फिनिशिंग किसी बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट जैसी नजर आती है. इस पहल से फिलहाल 50 से अधिक ग्रामीण जुड़े हैं और इनके बनाए प्रोडक्ट स्थानीय बाजार से निकलकर देश के अलग-अलग शहरों तक पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि इस काम के जरिए ग्रामीण कारीगरों के हुनर को बाजार मिल रहा है और उनके लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं.
नाश्ते में पोहा, लंच में गुजराती थेपला... बिश्केक में पीएम का रॉयल वेज डिनर, टेबल पर सजेगा किर्गिज प्लोव
PM Modi Bishkek SCO Summit Menu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वीं SCO समिट में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा के दौरान बिश्केक स्थित गांधी रेस्तरां उनके लिए विशेष देसी और फ्यूजन मेन्यू तैयार कर रहा है. पीएम को नाश्ते में पोहा, उपमा, लंच में गुजराती थेपला व दाल-चावल और डिनर में खिचड़ी-कढ़ी परोसी जाएगी. इसके अलावा, किर्गिज पुलाव प्लोव और नूडल्स 'लघमन' का 100% शाकाहारी वर्जन भी 3-लेयर सुरक्षा जांच के बाद परोसा जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







