Responsive Scrollable Menu

WhatsApp Web पर अब Group Calling का नया Update, ऑफिस यूजर्स को मिलेगी फोन से आजादी!

क्या आप भी ऑफिस वर्क के लिए WhatsApp को वेब पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही वेब उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलिंग सुविधा शुरू करने वाली है। इसके बाद ग्रुप कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता नहीं होगी और यूजर सीधे वेब प्लेटफॉर्म से ही कॉल कर सकेंगे। पहले जहां कंपनी ने वेब के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा लाने का ऐलान किया। अब कंपनी ग्रुप में भी कॉलिंग सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस अपग्रेड के आने से यूजर्स बिना किसी ऐप को इंस्टॉल किए ही सीधे ब्राउजर का इस्तेमाल करके कॉल कर सकें।

 इन यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा

WhatsApp Web पर कॉलिंग फीचर आने से कई यूजर्स को फायदा मिलेगा, जो किसी ऐसे कंप्यूटर पर काम करते हैं जो उनका अपना नहीं है। अब यूजर्स को अपने लैपटॉप या PC में ऐप भी इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा और वो सीधे वेब से कॉल कर सकेंगे। यूजर्स ये भी कंट्रोल कर सकेंगे कि उन्हें कौन-कौन सी कॉल नॉटिफिकेशन चाहिए।

टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक

हाल ही में रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ग्रुप चैट्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग को डेवलप कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें क्लियर दिख रहा है कि यूजर्स वेब क्लाइंट से सीधे ग्रुप में कॉल लगा पाएंगे। आपको बता दें कि, पिछले साल भी इस फीचर की शुरुआती झलक देखने को मिली थी, लेकिन उस समय ग्रुप सपोर्ट नहीं था। 

इसके अतिरिक्त,  WhatsApp Web पर की जाने वाली मोबाइल की तरह ही कुछ लिमिट्स देखने को मिलेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो ग्रुप कॉलिंग में 32  32 पार्टिसिपेंट्स तक जोड़ने की सुविधा मिल सकती है। रोलआउट के बाद आगे चलकर यह लिमिट बदल भी सकती हैं।

Continue reading on the app

Electric Kettle हुआ खराब? फेंकने से पहले आजमाएं ये Quick Tips, तुरंत करने लगेगा काम

होस्टल में रहने वाले बच्चे हो या फिर इमरजेंसी के लिए लोग इलेक्ट्रिक कैटल का प्रयोग करते हैं। कई लोग तो इलेक्ट्रिक कैटल का इस्तेमाल हर दिन करते हैं, लेकिन आपको इसे यूज करने का सही तरीका पता नहीं होगा। कैटल बिजली से चलने वाला एक उपकरण है और इसका सही से इस्तेमाल नहीं किया को यह जल्दी खराब हो जाता है। वहीं, कई घरों में इसका यूज सालों किया जा रहा है। इसका कारण यह है कि कैटल का रखरखाव सही करना। अक्सर होता है कि लोगों को कैटल बंद होने की परेशानी देखने को मिल रही है। कैटल चल रहा होता है, इसकी लाइट भी जल रही होती है, लेकिन यह अचानक काम करना बंद कर देती है। इस स्थिति में लोगों को लगता है कि यह खराब हो गया है। यदि आप यह गलती कर रहे हैं, तो एक बार इन टिप्स को फॉलो करें। 

Electric Kettle अचानक बंद हो जाए तो क्या करें?

अगर आपकी कैटल अचानक से बंद हो गई है, तो एक बार प्लग चेक करें, क्या पता प्लग हिल गया हो। अक्सर ऐसा होता है कि प्लग ढीला होने के बाद लोग उसी बोर्ड में कैटल की वायर लगाते हैं। वहीं,  ढीले प्लग में कैटल को लगाने से स्पार्क होता रहता है, तो खतरनाक हो सकता है। यदि अचानक से कैटल बंद हो गया है, तो आपको प्लग को 2 से 3 बार निकालकर लगाना चाहिए। अगर कैटल में कोई दिक्कत नहीं हो, तो यह फिर से चलने लगेगा।

बोर्ड चेक करें

संभव है कि जिस स्विच बोर्ड में आपने केतली लगाई थी, उसमें ही कोई खराबी हो। कई बार बोर्ड के अंदर की वायर ढीली हो जाती है, जिससे बिजली की सप्लाई ठीक से नहीं मिल पाती और कैटल अचानक बंद हो जाती है। आप केतली को घर के किसी दूसरे बोर्ड में लगाकर देखिए, शायद वहां वह सही तरह से काम करने लगे।

एक्सटेंशन बोर्ड चेक करें

इलेक्ट्रिक कैटल में लगी वायर काफी छोटी होती है। कई लोगों के किचन स्लैब पर स्विच बोर्ड नहीं होता। ऐसे में लोग एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। एक्सटेंशन बोर्ड में दिक्कत होने के कारण कई बार कैटल तक बिजली नहीं जा पाती, इसलिए आपको एक बार किसी और बोर्ड में लगाकर देखा चाहिए।

पानी ओवरहीट हो गया हो

अक्सर लोग समझ नहीं पाते हैं कि कैटल अचानक बंद क्यों हो गया है। कैटल में ऑप्शन दिया गया होता है कि जब पानी ओवरहीट होगा, तो यह अपने आप बंद हो जाएगा। कैटल में एक निर्धारित सीमा होती है और उस सीमा से अधिक होने पर वह अपने आप पानी गर्म करना बंद कर देती है। इसलिए थोड़ी देर रुककर पानी बदलें और फिर दोबारा केतली चालू करके देखें। संभव है कि ऐसा करने से कैटल  फिर से ठीक से काम करने लगे।

बेस प्लेट पर ध्यान दें

अक्सर बेस प्लेट पर कैटल सही से रखा नहीं गया होता, इसलिए इससे कनेक्शन टूटने के कारण से कैटल काम नहीं करता। अगर बेस प्लेट पर गंदगी जमी है, तो भी ऐसा हो सकता है। इसलिए एक बार आपको स्विच बंद करके बेस प्लेट साफ करके देखना चाहिए। ऐसा करने से कैटल वापस काम करने लगे, तो दिक्कत नहीं आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

1 दिन पहले तक घर में बैठा था, अचानक मिली भारत के टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री, जसप्रीत बुमराह की जगह खेलेगा पहला मैच!

T20 World Cup India Likely XI vs USA : टी20 वर्ल्ड कप में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बीमारी से भारत के लिए चिंता लेकर आई है. उनका टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल लग रहा है. एक दिन पहले ही टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज को उनकी जगह मौका दिया जा सकता है. Sat, 7 Feb 2026 13:51:38 +0530

  Videos
See all

प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस की झड़प #PunjabNews #Barnala #FarmersProtest #PoliceClash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T08:34:19+00:00

Pappy Yadav Arrest News Live | Breaking News | 31 साल पुराने केस में पप्पू यादव गिरफ्तार | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T08:32:01+00:00

Maharashtra में ग्रामीण सत्ता की बड़ी परीक्षा, 12 जिलों में मतदान | Panchayat Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T08:31:28+00:00

Piyush Goyal Live : ट्रेड डील पर पीयूष गोयल की PC | LIVE Update | India-US trade deal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T08:42:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers