इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बोले PM Modi, हमारा फोकस Renewable Energy पर रहा है, पर्यावरण सुरक्षा में इसकी बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में “The Future of Environment and Climate Dynamics” विषय पर आयोजित International Conference का शुभारंभ किया, उन्होंने यहाँ कार्बन उत्सर्जन से हो रहे पर्यावरण के नुकसान की तरफ इशारा किया वहीं renewable energy यानि नवकरणीय ऊर्जा के फायदे गिनाये
प्रधानमंत्री ने कहा हम सब जानते हैं कि अक्सर Carbon emission की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। जबकि ऐतिहासिक सच्चाई ये है कि आज भी प्रति व्यक्ति carbon emission में भारत का योगदान global average के आधे से भी कम है। विकसित देशों में भारत की तुलना में 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति carbon emissions हो रहा है। भारत ये तथ्य मजबूती के साथ वैश्विक मंचो पर रखता है। और मैं हर भारतवासी से कहूंगा कि आप भी दम दिखाइए।
पीएम मोदी ने कहा हम दुनिया के बाकी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। ये सभी मंच पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति भारत के समर्पण का प्रतिबिंब बन रहे हैं ये हैं …
- वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड
- इंटरनेशनल सोलर अलायंस
- CDRI
- ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस
- इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस
- मिशन LiFE
12 वर्षों में भारत ने हर सेक्टर में तरक्की की है
मोदी ने कहा बीते 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में, हर sector में भारत ने असाधारण प्रगति की है। हमारा बड़ा focus renewable energy पर रहा है और इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है। भारत, G-20 में इकलौता ऐसा देश है जिसने पेरिस में COP-21 Summit में किए गए commitments को समय से पहले पूरा करके दिखाया है।
पिछले 12 वर्षों में Solar Energy Capacity से बढ़कर 160GW पहुंची
भारत में सोलर एनर्जी के बढ़ते उपयोग की बात करते हुए पीएम ने कहा 12 साल पहले भारत की Solar Energy Capacity करीब 2GW थी। आज यह 160GW से ज्यादा हो चुकी है। हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों को ही solar power generation का केंद्र बनाने का मिशन शुरू किया। इस योजना के तहत अब तक 50 लाख से ज्यादा घरों में roof top सोलर panels लग चुके हैं। इसके लिए सरकार ने हर घर को करीब 80,000 रुपये तक की आर्थिक मदद दी है।
भारत ने चलाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन
भारत आज clean mobility और green hydrogen जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। ये clean mobility के एक नए युग की शुरुआत है। पर्यावरण के सामने एक बड़ी चुनौती plastic waste की भी रही है। इसलिए भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। हमने reduce, reuse और recycle के मंत्र के साथ circular economy को बढ़ावा दिया है।आज भारत में हर रोज हजारों टन वेस्ट को recycle किया जा रहा है। गोबरधन योजना के माध्यम से गांवों में गोबर और दूसरे ऑर्गेनिक वेस्ट को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा रहा है।
भारत आज clean mobility और green hydrogen जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है।
अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है।
ये clean mobility के एक नए युग की शुरुआत है।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें:… pic.twitter.com/54dEfaawia
— BJP (@BJP4India) September 19, 2026
72nd National Film Awards: पहली बार गुजरात में हुई सेरेमनी, कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
गुजरात के एकता नगर में मंगलवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में सिनेमा जगत के कई बड़े सितारों को सम्मानित किया गया।
इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और मलयालम सुपरस्टार ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए मिला। वहीं, फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।
‘श्रीकांत’ बेस्ट हिंदी तो ‘आर्टिकल 370’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म
पुरस्कारों की दौड़ में इस बार कई बेहतरीन फिल्मों ने बाजी मारी है। राजकुमार राव स्टारर ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया, तो वहीं ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। आपको बता दें कि इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा इसी साल 18 जुलाई को ही कर दी गई थी। इसके अलावा तमिल अभिनेता धनुष को सिनेमा में उनके अलग-अलग बेहतरीन काम के लिए दो अलग-अलग कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
भारतीय सिनेमा में दशकों तक अपनी बेहतरीन अदाकारी का जादू चलाने वाले दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया। दरअसल, अनंत नाग ने अपने लंबे करियर में कन्नड़, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं की 300 से भी ज्यादा फिल्मों में यादगार काम किया है। सम्मान मिलने के बाद पूरी महफिल ने खड़े होकर इस महान कलाकार का अभिवादन किया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
‘पापी पेट के लिए शुरू किया था काम’
अवॉर्ड मिलने के बाद अनंत नाग मंच पर काफी भावुक दिखे और उन्होंने अपने पुराने संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ ‘पापी पेट’ का सहारा ढूंढने के लिए की थी। आपको बता दें कि बचपन के 12 साल आश्रम में गुजारने के बाद वे मुंबई पहुंचे थे। वहां उन्हें ‘चैतन्य महाप्रभु’ नाटक में काम करने का मौका मिला, जिसके बाद उन्होंने शुरुआती 5 सालों में 50 नाटकों में अभिनय किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





