Responsive Scrollable Menu

ओटीटी पर मौजूद 7 फिल्में, जिनमें माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद बिखेरा जलवा, हर मूवी में अदाकारी से लूटा दिल

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने 1999 में शादी के बाद भी बड़े पर्दे पर कदम रखा, अपनी बेमिसाल अदाकारी से हर बार दर्शकों का दिल जीत लिया. 'पुकार' और 'देवदास' में उनके संजीदा अभिनय से लेकर 'डेढ़ इश्किया' और 'टोटल धमाल' में उनके अंदाज तक, उनका जादू कभी फीका नहीं पड़ा. अगर आप माधुरी दीक्षित के फैन हैं, तो ओटीटी पर मौजूद उनकी ये 7 फिल्में आज ही अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें.

Continue reading on the app

सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान “MP के कृषि विभाग में इस साल होगी 1500 से अधिक पदों पर भर्ती”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवकों के अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभाग में पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और नई भर्ती को लेकर सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में लगभग 1500 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। इसके साथ ही विभाग में इस साल लगभग 1500 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में समय पर पदोन्नति के साथ अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों का निराकरण होना चाहिए और नए पदों पर भी भर्ती होनी चाहिए।

300 अनुकंपा प्रकरणों का निराकरण 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि लगभग 300 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को लंबित न रखा जाए और इन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए। कार्यक्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति से उनके अनुभव और जिम्मेदारियों का बेहतर उपयोग विभागीय कामकाज में किया जा सकेगा। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के मामलों के त्वरित निराकरण से पात्र परिवारों को समय पर सहायता मिल सकेगी। उन्होंने नई भर्तियों को विभागों की जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाने की बात भी कही।

कृषि विभाग में इन पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस साल मंडी उपनिरीक्षक के लगभग 600 पद, उपयंत्री के 50, सचिव के 30 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया निकाली जाएगी। लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल सहित विभिन्न माध्यमों से 1500 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है।

अगले साल तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य

प्रदेश सरकार के रोज़गार सृजित करने के लक्ष्य पर बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक 85 हजार पदों पर भर्ती दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक सभी विभागों के माध्यम से एक लाख नए पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विभागों में पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और नई भर्ती को नियमित प्रक्रिया के तौर पर आगे बढ़ाने की बात भी कही।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: ये लड़का बॉल नहीं मिसाइल फेंकता है... 150 की रफ्तार वाले मयंक यादव के कायल गावस्कर-गंभीर

IND vs WI Ranchi T20: टीम इंडिया की हार के बावजूद मयंक यादव ने अपनी रफ्तार और धारदार गेंदबाजी से प्रभावित किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में उन्होंने तीन ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके और भारतीय गेंदबाजों में सबसे सफल रहे. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि मयंक को 17वां ओवर नहीं देना भारत को भारी पड़ा. Sat, 10 Oct 2026 19:49:58 +0530

  Videos
See all

Little girl falls into a 40-foot-deep sewer! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T14:41:30+00:00

Starlink मामले में Elon Musk को भारत का जवाब! Rahul Gandhi के बयान पर सियासी घमासान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T14:41:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers