Responsive Scrollable Menu

सोना आज ₹250 महंगा, ₹1.48 लाख पहुंचा:चांदी ₹394 चढ़कर ₹2.21 लाख पर आई; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 1 अक्टूबर को मामूली तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 250 रुपए बढ़कर 1,48,138 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 30 सितंबर को यह 1,47,888 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 394 रुपए चढ़कर 2,20,829 रुपए पर आ गई है, जो बुधवार को 2,20,435 रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹14,939 महंगा और चांदी ₹9,591 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 14,939 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 9,591 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.21 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची:RBI ने दी मंजूरी, शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से कमान संभालेंगे

HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। RBI से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी। अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC की कमान संभालने से पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO पद पर रह चुके हैं। MD-CEO की रेस में कायजाद भरूचा का नाम भी शामिल था इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बैंक ने टॉप पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पहला नाम अनूप बागची का था, जो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। वहीं दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं। कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार इससे पहले आज ही कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे। वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें 25 साल का अनुभव बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में है। ये खबर भी पढ़ें… कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा: e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 7 बदलाव अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े 7 बदलाव हो रहे हैं। इन्हें आसान भाषा में नीचे समझाया गया है… पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: साहिबजादा फरहान और सदाकत का तूफान, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा

PAK vs SL 1st T20I: पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान और युवा बल्लेबाज माज सदाकत ने कमाल की पारियां खेलीं. Sat, 10 Oct 2026 08:55:43 +0530

  Videos
See all

Gurugram में Dhruv Rathee को पुलिस ने हिरासत में लिया#cjpprotest #dhruvrathee #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:41:57+00:00

Dhruv Rathee Detained By Police News: यूट्यूबर ध्रुव राठी को उठा ले गई पुलिस | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers