Responsive Scrollable Menu

लंदन-शिकागो फ्लाइट 28 हजार फीट नीचे आई:पायलट ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा; रास्ता बदलकर लंदन लौटी, वजह साफ नहीं

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय कुछ ही मिनटों में करीब 28 हजार फीट नीचे आ गई। इस दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया। इसके बाद फ्लाइट को शिकागो जाने के बजाय वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया। इमरजेंसी सिग्नल की वजह अभी सामने नहीं आई है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया था। 7700 कोड एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान में सामान्य इमरजेंसी का संकेत देता है। इससे यह पता नहीं चलता कि समस्या किस तरह की है। फ्लाईदुबई की हाईजैक की कोशिश के 5 दिन बाद घटना यह घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के 5 दिन बाद सामने आई है। इसमें ओमानी को-पायलट ने कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। हमले के दौरान विमान करीब 34 हजार फीट से 17 हजार फीट नीचे आ गया और इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया। बाद में क्रू और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया और फ्लाइट की सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 7700 कोड क्या और कैसे एक्टिवेट होता है 7700 विमान में गंभीर इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉक कोड है। इंजन में खराबी, मेडिकल इमरजेंसी, केबिन में धुआं या किसी दूसरी गंभीर स्थिति में पायलट इसे सेट कर सकते हैं। पायलट कॉकपिट में लगे ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड सेट करते हैं। इसके बाद ट्रांसपोंडर रेडियो सिग्नल के जरिए यह जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सिस्टम तक पहुंचाता है। कंट्रोलर के रडार डिस्प्ले पर विमान की पहचान के साथ इमरजेंसी कोड दिखाई देता है। इसके बाद ATC विमान को प्राथमिकता दे सकता है, दूसरे विमानों के रूट में जरूरी बदलाव कर सकता है और एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीमों को तैयार कर सकता है। 7700 से सिर्फ यह पता चलता है कि विमान में सामान्य इमरजेंसी है। समस्या क्या है, इसकी जानकारी पायलट को ATC से रेडियो पर देनी होती है। विमान अचानक नीचे आए तो क्या होता है विमान तेजी से नीचे आने पर यात्रियों को नीचे खिंचने, हल्का होने या गिरने जैसा महसूस हो सकता है। तेज डिसेंट में शरीर पर G-Force का असर भी पड़ सकता है। केबिन प्रेशर घटे तो क्या होता है अगर नीचे आने के साथ केबिन का दबाव भी कम हो जाए, तो कान में दर्द या बंद होने और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन मास्क अपने आप नीचे आ जाते हैं। यात्री को पहले अपना मास्क लगाना चाहिए। कान का दबाव कम करने के लिए पानी पीना, बार-बार निगलना, जम्हाई लेना या च्युइंग गम चबाना मददगार हो सकता है। जरूरत पड़ने पर हल्के तरीके से वल्साल्वा मैन्युवर भी किया जा सकता है। विमान इतनी तेजी से नीचे क्यों आता है? केबिन प्रेशर कम होना इसका एक कारण हो सकता है, लेकिन हर तेज डिसेंट का मतलब यही नहीं है। तकनीकी खराबी, मेडिकल इमरजेंसी, मौसम या दूसरी परिस्थितियों में भी पायलट ऊंचाई तेजी से कम कर सकते हैं। क्या विमान टूट सकता है? सिर्फ तेजी से हजारों फीट नीचे आने से विमान टूट नहीं जाता। पायलट इस दौरान स्पीड, ऊंचाई और दिशा को नियंत्रित करते हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… तीन देशों की लापरवाही से प्लेन में पहुंचा हमलावर पायलट:ओमान ने उड़ान पर रोक लगाई थी, फिर भी UAE ने भर्ती से पहले वेरिफिकेशन नहीं किया फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर ओमान, UAE और इजराइल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

तीन देशों की लापरवाही से प्लेन में पहुंचा हमलावर पायलट:ओमान ने उड़ान पर रोक लगाई थी, फिर भी UAE ने भर्ती से पहले वेरिफिकेशन नहीं किया

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर ओमान, UAE और इजराइल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमामी को उसके कट्टरपंथी विचारों के चलते उसके उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद फरवरी 2026 में उसे फ्लाईदुबई में नौकरी मिल गई। एयरलाइन ने उसकी पिछली नौकरी और रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए ओमान से संपर्क नहीं किया। पायलट हमामी कट्टरपंथी ब्लॉग देखते पकड़ा गया था हमामी ने 2018 में ओमान एयर जॉइन की थी और 2022 में पायलट बना। 2024 में अधिकारियों को पता चला कि वह कट्टरपंथी वेबसाइट और ब्लॉग देख रहा था। इसके बाद उसे डेस्क जॉब दी गई और डी-रेडिकलाइजेशन प्रोग्राम में भेजा गया। 2025 की शुरुआत में उसने ओमान एयर छोड़ दी। फरवरी 2026 में वह फ्लाईदुबई में शामिल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन ने उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक किया, लेकिन उसके पुराने रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए ओमान से संपर्क नहीं किया। अब उसकी भर्ती प्रक्रिया में शामिल फ्लाईदुबई के कर्मचारियों की भी जांच हो रही है। इजराइल ने भी हमामी को फ्लाइट में जाने से नहीं रोका इजराइल के नियमों के मुताबिक, विदेशी एयरलाइंस को यात्रियों और क्रू की लिस्ट पहले भेजनी होती है। फ्लाईदुबई ने यह लिस्ट भी भेजी थी। इसके बावजूद हमामी को फ्लाइट से नहीं रोका गया। इजराइल के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, उसने क्रू की लिस्ट की जांच नहीं की थी। मंत्रालय का कहना था कि उसे यह जानकारी ही नहीं थी कि 2023 में बनाई गई डेटाबेस तक वह पहुंच सकता है। ओमान और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे देशों के पायलटों को इजराइल जाने वाली फ्लाइट उड़ाने की अनुमति नहीं है। पूर्व इजराइली सुरक्षा अधिकारी एतान बेन डेविड ने कहा कि हमामी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर ही रोका जाना चाहिए था। हमामी ने प्लेन क्रैश की साजिश अकेले रची थी हमामी ने अकेले ही विमान को क्रैश करने की साजिश रची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक उसके किसी संगठन या सरकार से जुड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा की रिपोर्ट के मुताबिक हमामी का प्लान कैप्टन स्मित को मारकर विमान को तेल अवीव में किसी ऊंची बिल्डिंग से टकराना था। उसने कॉकपिट में नमाज पढ़ने का बहाना बनाया और कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जब उसका पहला प्लान नाकाम होने लगा तो उसने विमान को रेगिस्तान में गिराने की कोशिश की। इस दौरान उसने ऑटोपायलट बंद कर दिया, जिससे विमान तेजी से नीचे आने लगा। जांचकर्ताओं को शक है कि हमामी ने विमान के दोनों इंजन बंद करने की कोशिश की थी। हमले के बाद कॉकपिट में पहुंचे यात्री रिपोर्ट के मुताबिक, हमामी ने नजाम के दौरान इमरजेंसी के लिए रखे क्रैश एक्स यानी कुल्हाड़ी निकाली और पीछे से कैप्टन स्मित पर वार करना शुरू कर दिया। शुरुआत में स्मित को लगा कि विमान का कोई हिस्सा उनके सिर से टकराया है, लेकिन लगातार वार होने पर उन्हें समझ आया कि उन पर हमला हो रहा है। हमले में कैप्टन स्मित के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनके हाथ पर भी गहरी चोट आई। काफी खून बहने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन हमामी ने दरवाजा बंद कर दिया। फिर स्मित ने उससे मुकाबला करते हुए दोबारा दरवाजा खोला। कॉकपिट से आवाजें सुनकर ताली बर्कोविच नाम की एक महिला ने लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कई यात्री और दो ऑफ-ड्यूटी पायलट कॉकपिट में पहुंचे। उन्होंने कैप्टन स्मित को गंभीर हालत में पाया और को-पायलट हमामी को काबू करने की कोशिश की। विमान की रफ्तार 970 किमी प्रति घंटे से ज्यादा पहुंची रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विमान तेजी से जमीन की ओर गिर रहा था। उसकी रफ्तार 970 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पहुंच गई थी। इस दौरान विमान का पिछला रडार क्षतिग्रस्त हो गया और को-पायलट हमामी ने कंट्रोल को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसी दौरान पेशे से प्लंबर यानिव हयून ने कंट्रोल स्टिक अपनी ओर खींची, जिससे विमान का तेजी से नीचे जाना रुका। इसके बाद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कॉकपिट का नियंत्रण संभाला और विमान को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की। फ्लाइट FZ1073 में 174 लोग सवार थे। हमले के दौरान विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे और करीब 34 हजार फीट से 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गया था। बाद में यात्रियों और क्रू की मदद से विमान का कंट्रोल संभाला गया। सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने विमान को वापस मोड़ने को कहा। इसके बाद फ्लाइट को ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए गए। पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतारा। लैंडिंग के बाद घायल कैप्टन स्मित को अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमाम अल-हमामी को सऊदी अधिकारियों को सौंप दिया गया। इमरजेंसी लाइट जलने से इंजन की जांच घटना के कुछ वीडियो में विमान की इमरजेंसी लाइट्स जलती दिखाई दीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे विमान की मुख्य बिजली सप्लाई बंद होने की आशंका जताई गई। ऐसे में विमान बैटरी पावर पर आ सकता है। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि क्या को-पायलट हमामी ने इंजन तक फ्यूल पहुंचाने वाले स्विच को ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पर किया था। बाद में दोनों ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक विमान में इंजन दोबारा शुरू करने की स्थिति बनी हुई थी। कई देशों की एजेंसियां कर रहीं जांच यूएई, इजराइल और सऊदी अरब की एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। यूएई ने कहा है कि जांच में को-पायलट के आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने की बात सामने आई है। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी संगठन या सरकार से उसके संबंध का पता नहीं चला है। हालांकि ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने जुर्म कबूल कर लिया है। जांचकर्ताओं के सामने उसने खुलासा किया कि वह विमान को क्रैश कराना चाहता था। उसे मौत का कोई डर नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और ओमान से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक हमामी को उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस भी उसके ऑस्ट्रेलिया से संबंधों की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमामी 2015 से 2017 के बीच ऑस्ट्रेलिया में छात्र रहा था। उसे 2014 में स्टूडेंट वीजा मिला था, जिसे 2019 में रद्द कर दिया गया। ABC के मुताबिक, वीजा चरित्र संबंधी वजहों से नहीं, बल्कि कोर्स में दाखिला खत्म होने के कारण रद्द हुआ था। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… फ्लाईदुबई विमान को बचाने वाले दोनों सीक्रेट पायलट कौन:हमला होते ही कंट्रोल संभाला; यात्रियों को डर था- विमान हाईजैक कर ईरान न ले जाएं दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बाद घायल कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे विमान में मौजूद दो अन्य पायलट अंदर पहुंचे और कंट्रोल संभाला। ये दोनों पायलट तेल अवीव से दुबई लौटने वाली फ्लाइट के लिए पहले से विमान में सवार थे। कंट्रोल संभालने के बाद भी उन्होंने करीब 45 मिनट तक यात्रियों से बात नहीं की, जिससे कुछ यात्रियों को विमान के हाईजैक होकर ईरान ले जाए जाने का डर लगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

Attack on female lawyer..demand for arrest! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:40:13+00:00

CJP के एक और प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया DETAIN! | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers