Responsive Scrollable Menu

सलमान के बाद नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज:‘बैक पोज’ कहने पर पलटकर पूछा- आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना

बॉलीवुड में इन दिनों पैपराजी के बैक शॉट्स को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सलमान खान और नेहा धूपिया के बाद अब नीतू कपूर ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, पैपराजी ने नीतू से कैमरे की तरफ पीठ करके पोज देने को कहा, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में पलटकर पूछा- ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?’ नीतू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस अंदाज की चर्चा हो रही है। पैपराजी ने नीतू से मांगा बैक पोज नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नीतू एक जगह से निकलकर अपनी कार की ओर जाती नजर आ रही हैं। वहां मौजूद पैपराजी उनसे तस्वीरें लेने के लिए पोज देने को कहते हैं। पैपराजी की बात सुनने के बाद नीतू कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े होने के बजाय उनकी तरफ देखती हैं। इसके बाद वह तंज भरे अंदाज में कहती हैं- ‘आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?’ नीतू के इस सवाल पर पैपराजी तुरंत कहते हैं कि ऐसा नहीं है। इसके बाद नीतू बहस नहीं करतीं। वह मुस्कुराते हुए उन्हें बाय कहती हैं और अपनी कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं। नीतू ने गुस्से के बजाय व्यंग्य से दिया जवाब नीतू कपूर के इस वीडियो की खास बात उनका अंदाज है। उन्होंने पैपराजी को डांटने या बहस करने के बजाय एक सवाल के जरिए अपनी बात रखी। उनके सवाल में बैक शॉट्स को लेकर नाराजगी साफ नजर आई। नीतू के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेते समय पैपराजी को उनकी सहजता और पसंद का ध्यान रखना चाहिए। सलमान खान ने भी बैक शॉट्स पर जताई थी नाराजगी नीतू कपूर की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय सामने आई है, जब सलमान खान ने भी पैपराजी के बैक शॉट्स को लेकर सवाल उठाया था। ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में सलमान ने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने के चलन पर नाराजगी जाहिर की थी। सलमान ने कहा था कि अगर कोई महिला इस तरह की तस्वीरें लेने से असहज है और फोटोग्राफर्स से ऐसा न करने के लिए कहती है, तो उनकी बात का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने इस तरह की फोटोग्राफी पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि महिलाओं को अपनी पसंद के खिलाफ ऐसी तस्वीरें खिंचवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। सलमान की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर पैपराजी के फोटो लेने के तरीके को लेकर बहस शुरू हुई थी। नेहा धूपिया भी पैपराजी से भिड़ चुकी हैं सलमान खान से पहले नेहा धूपिया भी इसी मुद्दे पर पैपराजी को फटकार लगा चुकी हैं। एक इवेंट के दौरान नेहा ने फोटोग्राफर्स से सवाल किया था कि महिलाओं की पीछे से तस्वीरें लेने की जरूरत क्यों पड़ती है। नेहा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन दूसरी महिलाओं के लिए भी बात कर रही हैं, जिन्हें इस तरह की तस्वीरों से परेशानी होती है। उनका कहना था कि कई महिलाएं पैपराजी से ऐसी तस्वीरें न लेने के लिए कह चुकी हैं। फराह खान ने भी पैपराजी को दिलाई थी सलमान की बात याद सलमान खान के बयान के बाद फराह खान भी पैपराजी को इस मुद्दे पर समझाती नजर आई थीं। एक वीडियो में फराह ने फोटोग्राफर्स को सलमान की बात याद दिलाते हुए पीछे से तस्वीरें न लेने की बात कही थी। फराह का कहना था कि अगर कोई सेलिब्रिटी इस तरह की तस्वीर नहीं चाहता, तो उसकी बात माननी चाहिए। पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पैपराजी फोटोग्राफी के तरीके पर सवाल उठा चुके हैं।

Continue reading on the app

पुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को असम पुलिस ने रिहा कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

युवराज के पापा के साथ ट्रेनिंग, वैभव सूर्यवंशी में बहुत ताकत... अनाया बांगर के इंटरव्यू की 5 बड़ी बातें

Anaya Bangar Interview: महिला क्रिकेटर अनाया बांगर ने न्यूज18 से खास बातचीत में कहा कि वह भविष्य में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के साथ कोचिंग लेने का प्लान बना रहीं हैं क्योंकि आगे उनके कठिन चुनौती है, ऐसे में सख्त कोच ही उन्हें इस चैलेंज के लिए तैयार कर सकते हैं. अनाया की माने तो वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से काफी इम्प्रेस हैं क्योंकि उनके अंदर इतनी कम उम्र में बहुत ताकत है. अनाया ने अपनी और सरफराज खान की दोस्ती की कहानी भी बताई. Sat, 10 Oct 2026 13:59:30 +0530

  Videos
See all

CP में बेकाबू हालात! पुलिस पर पथराव | Jantar Mantar Protest | Delhi Police | Dipke #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T10:14:31+00:00

Noida News: नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T10:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers