हनुमान अंश फिल्म की टीम कैंची धाम पहुंची:अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए, सीएम ने फिल्म टैक्स फ्री की
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम सोमवार सुबह कैंची धाम पहुंची। फिल्म की सफलता से उत्साहित टीम ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या अपनी टीम के साथ सुबह सात बजे मंदिर में आयोजित आरती में शामिल हुए। आदि रंगोत्सव में दिखे उत्तराखंड के संस्कृति के रंग अभिनेता शोभिनव सत्या ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव में उन्हें राज्य की संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं ने उन्हें प्रभावित किया है। सीएम धामी का जताया आभार शोभिनव सत्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया और फिल्म को टैक्स फ्री भी किया। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री के संस्कृति के प्रति प्रेम और सम्मान से जोड़कर बताया। उत्तराखंड आने का किया आह्वान अभिनेता ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए लोगों से यहां आने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों और राज्य में बेहतर व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी में लौटेंगे:मुंबई के लिए 11 अक्टूबर से खेल सकते हैं; शार्दूल ठाकुर चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर
पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वे मुंबई के लिए पहले एलीट ग्रुप D मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ खेल सकते हैं। यह मुकाबला 11 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच IPL 2026 में खेला था। वहीं शार्दूल ठाकुर हाथ की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में तुषार देशपांडे मुंबई के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करेंगे। पिछले साल खेला था आखिरी रणजी मैच सूर्यकुमार ने फरवरी 2025 में नागपुर में विदर्भ के खिलाफ मुंबई के लिए आखिरी रणजी मैच खेला था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, सूर्या ने MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। सूर्यकुमार ने अब तक 86 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। उनके नाम 5,758 रन हैं। उन्होंने 144 पारियों में 14 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 42.33 है। वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर हैं सूर्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। यहां तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्मबाब्वे, अफगानिस्तान और जापान सीरीज की टीमों में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को वजह बताया। शार्दूल को हाथ में चोट लगी शार्दूल को लेकर MCA के एक सूत्र के मुताबिक, शार्दूल को हाथ में चोट तब लगी, जब आयुष म्हात्रे के लगाए शॉट से गेंद उनके हाथ पर लगी। इस चोट के कारण वह कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। पिछले सीजन 13 विकेट लिए थे रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए सीजन शुरू होने से पहले शार्दूल की गैरमौजूदगी बड़ा झटका है। 34 साल के शार्दूल ने पिछले सीजन मुंबई के लिए छह मैच खेले थे। उन्होंने 13 विकेट लिए थे और आठ पारियों में 130 रन बनाए थे। शार्दूल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में था। यह मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन के खिलाफ हुआ था। उस मैच की दोनों पारियों में शार्दुल केवल एक विकेट ले सके थे। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव:ईरानी कप में मिलकर 14 विकेट लिए; फिट होने पर प्रसिद्ध भी जाएंगे तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









.jpg)

