Responsive Scrollable Menu

इकाना में वैभव सूर्यवंशी ने मारे 15 छक्के:1 घंटे तक प्रैक्टिस की, 3 बार कैच उठा; वेस्टइंडीज के साथ इंडिया की भिड़ंत कल

इकाना स्टेडियम में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज से भिड़ंत से एक दिन पहले जमकर पसीना बहाया। सोमवार को प्रैक्टिस करते हुए 1 घंटे में 15 छक्के मारे। इस दौरान 3 बार कैच भी उठा। बॉलिंग कोच मॉर्नी मोर्कल ने पेस बॉलर्स से वैभव सूर्यवंशी के लिए गेंदें डलवाईं। वैभव ने सबसे तेज शॉट्स मिडऑन और मिडऑफ पर लगाए। सोमवार को भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने मीडिया से अपनी तैयारियों के बारे में बताया। भारतीय बॉलिंग कोच मोर्कल ने कहा- हमारा फोकस कल का मैच जीतने पर रहेगा। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से स्टार स्पिनर ने ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। जो बीत गया, वह अतीत था। मैच मंगलवार शाम 7 बजे शुरू होगा। केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को भास्कर रिपोर्टर ने 100वें टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए बधाई दी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अभी 99 मैचों पर ही हैं। 100वां मैच प्लेइंग-11 में मैदान पर उतरने के बाद दर्ज होगा। भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड पर कहा कि जो बीत गया, वह अतीत था। हम भारत से डरने वाले नहीं हैं। टी-20 में वेस्टइंडीज के आक्रामक रवैये से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को चुनौतीपूर्ण माना और कहा कि केवल डेटा के भरोसे मैच नहीं जीता जा सकता। मैदान पर पिच, हवा का रुख और मैच की स्थिति देखकर तुरंत फैसले लेना बहुत जरूरी होता है। कहा- मुझे दुनिया का नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनना है। एशियन गेम्स के बाद थकान, लेकिन पूरी ऊर्जा लगाएंगे भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मॉर्नी मोर्कल ने टीम प्रबंधन का विजन बताया। उन्होंने कहा कि हर मैच जीतना प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जाएगा। एशियन गेम्स के बाद खिलाड़ियों की लंबी यात्रा पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा कि थोड़ी थकान जरूर है, लेकिन सीरीज की शुरुआत के साथ टीम पूरी ऊर्जा से मैदान में उतरेगी। टीम प्रबंधन का मकसद आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना है। मयंक यादव की वापसी और ऑलराउंडर्स पर भरोसा मोर्केल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट से वापसी पर खुशी जताते हुए उनके एक्स-फैक्टर की तारीफ की। साथ ही प्रिंस यादव जैसे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देने को भारतीय क्रिकेट के लिए अहम बताया। बल्लेबाजों में उन्होंने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और जिम्मेदारी लेने की क्षमता को सराहा। इसके अलावा, शिवम दुबे और नितिश रेड्डी को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की लय में वापसी को भारतीय टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है। टिकट के रेट जानिए- मैच के दौरान ट्रैफिक और पार्किंग प्लान बसें और व्यावसायिक वाहन- मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज, निजी बसों समेत सभी छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे। निजी वाहन और किराये की टैक्सी/कार पर रोक नहीं होगी। सुल्तानपुर की ओर जाने वाली बसें/व्यावसायिक वाहन तेलीबाग–पीजीआई–हरिकंश गढ़ी–किसानपथ–कबीरपुर होते हुए सुल्तानपुर जाएंगे। सुल्तानपुर रोड पर ऐसे वाहनों को अमूल तिराहा से और अर्जुनगंज/कैंट की ओर से आने वाले वाहनों को कटाई पुल से डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज का डायवर्जन प्लान निजी बसों पर भी सख्ती से लागू होगा। सिटी बस- मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी। हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर बसें नहीं रुकेंगी और सड़क की दाईं ओर चलेंगी। ऑटो/ई-रिक्शा- शहीद पथ और उसकी सर्विस रोड पर ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा अहिमामऊ से बाएं मुड़कर PHQ–UP-112–मातृत्व अस्पताल के पीछे ई-मार तिराहा (टी-प्वाइंट) पर सवारी उतारेंगे। इसके बाद PHQ के सामने से G-20 तिराहा होते हुए गोमतीनगर जाएंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लुलु मॉल की ओर जाकर सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन को सवारी उतारने/बैठाने की अनुमति नहीं होगी। ओला/उबर और अन्य किराये के वाहन- हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी बैठाने/उतारने पर रोक। एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर PHQ–UP-112–मातृत्व अस्पताल के पीछे ई-मार तिराहा पर सवारी उतारेंगे और PHQ के सामने से G-20 तिराहा होते हुए गोमतीनगर जाएंगे। निजी वाहन पार्किंग- वाहन पास वाले वाहन अहिमामऊ–HCL–वाटर टैंक तिराहा–प्लासियों होते हुए निर्धारित पार्किंग में जाएंगे। बिना वाहन पास वाले भी अहिमामऊ से HCL की ओर जाएंगे। पहले आने वालों को प्लासियों मॉल में पार्किंग मिलेगी। वहां पार्किंग भरने के बाद वाटर टैंक तिराहा से HCL के बीच पार्किंग होगी। दोपहिया वाहन अहिमामऊ–HCL तिराहा होते हुए प्लासियों मॉल के पीछे पार्क होंगे। VIP/VVIP पार्किंग- VIP/VVIP के साथ आने वाले एस्कॉर्ट वाहन स्टेडियम से वापस होकर मॉल या PHQ के पीछे की सड़कों पर पार्क होंगे। स्टेडियम के पास पार्किंग नहीं होगी। प्लासियों मॉल या स्टेडियम के सामने अवैध पार्किंग पर टोइंग/क्लैम्पिंग की कार्रवाई होगी। टिकट पर दिए QR कोड को स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का मैप/विवरण मिलेगा। VIP/VVIP दर्शकों के साथ आने वाले सुरक्षाकर्मियों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके लिए अलग पार्किंग क्षेत्र होंगे। केवल टिकट धारक ही स्टैंड में प्रवेश कर सकेंगे। PHQ/UP-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क पर अस्थायी पिक-एंड-ड्रॉप स्टैंड होगा, जहां निजी वाहन/ऑटो सवारी उतार-बैठा सकेंगे। टिकट और स्टेडियम प्रवेश- मैच के दिन स्टेडियम में टिकट बिक्री का कोई काउंटर नहीं होगा। टिकट पहले से खरीदकर हार्ड कॉपी साथ लाएं। ऑनलाइन टिकट होने पर भी उसकी हार्ड कॉपी जरूरी है। हार्ड कॉपी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश शुरू होगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक मिलेगा। स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम में प्रवेश प्रतिबंधित है। अनधिकृत प्रवेश पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित सामान- सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ समेत ICC/BCCI के निर्देशों में प्रतिबंधित सभी सामान स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे। दर्शकों के लिए अपील- शाम 6 से 8 बजे के पीक आवर से बचें और संभव हो तो इससे पहले या बाद में यात्रा करें। स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोग मैच देखने जा रहे हों तो स्टेडियम की ओर जाएं, अन्यथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Continue reading on the app

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का पुराना वीडियो वायरल:कहा था- भारत के हर गेंदबाज से नफरत है; एशियन गेम्स फाइनल में 96 रन बनाए

एशियन गेम्स फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हैं कि उन्हें भारत के हर गेंदबाज से नफरत है। वीडियो में जब एंकर उनसे पूछते हैं कि क्या दुनिया में कोई ऐसा गेंदबाज है, जिसे वह मैदान पर आते ही निशाना बनाना चाहते हैं। इस पर वे हर भारतीय गेंदबाज का नाम लेते हैं। जापान में एशियन गेम्स का मेंस क्रिकेट फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। भारत ने 19 रन से पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एशियन गेम्स से पहले दिया था बयान हसन नवाज का यह बयान एशियन गेम्स के पहले का है। उनका यह पुराना इंटरव्यू अप्रैल 2026 में सामने आया था। फाइनल में 5 चौके और 7 छक्के लगाए थे भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहे। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए नवाज ने 51 गेंद में 96 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। -------------- मैच की खबर पढ़ें… भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! अब ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ बाहर

IND vs NZ Series: न्यूजीलैंड को अपने घर पर भारत के खिलाड़ी 3 सीरीज खेलनी है. लेकिन इस भारतीय टीम के इस दौरे से पहले कीवी खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. अब एक और खिलाड़ी बाहर हो गया है. Sat, 10 Oct 2026 08:10:34 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: Kartavya Path पर 3,000 जवानों का पहरा, Body Camera के साथ तैनात | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T03:13:36+00:00

CJP Protest at Jantar Mantar: सीजेपी प्रोटेस्ट से रेलवे प्रभावित, Jhansi Station पर भारी भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T03:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers