Responsive Scrollable Menu

IND vs WI: दूसरे टी20 में बल्लेबाज मारेंगे बाजी या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें कैसी होगी रांची की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 1st T20 Pitch Reports: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आमने-सामने होंगी. 3 साल बाद यहां टीम इंडिया टी20 मैच खेलेगी. लखनऊ में पहला मैच 8 विकेट से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. अब सभी की नजरें रांची के इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं. किसी भी टी20 मैच का रोमांच इस बात पर निर्भर करता है कि वहां की पिच कैसा व्यवहार करेगी. क्या इस मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात होगी या फिर स्पिनर्स अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाएंगे? चलिए जानते हैं कि दूसरे टी20 मैच के दौरान रांची की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

कैसी रहेगी रांची की पिच? 

रांची का जेएससीए स्टेडियम आमतौर पर एक ऐसी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए कुछ न कुछ मदद होती है. मैच की शुरुआत में नई सफेद गेंद से तेज गेंदबाजों को हवा में स्विंग और पिच से थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, इसलिए शुरुआती 6 ओवरों (पावरप्ले) में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी जिससे मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलने लगेगा और वे मैच का रुख बदल सकते हैं. इसके अलावा, इस मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं, इसलिए बल्लेबाजों को सिर्फ अंधाधुंध चौके-छक्के लगाने के चक्कर में पड़ने के बजाय गैप ढूंढकर सिंगल-डबल चुराने और स्ट्राइक रोटेट करने पर ज्यादा ध्यान देना होगा. 

टॉस की भूमिका और वेन्यू के खास आंकड़े

रांची के इस मैदान पर काफी समय बाद रात में कोई टी20 इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है. अगर पुराने रिकॉर्ड्स की बात करें, तो यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली यानी चेज करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है. इस मैदान पर अब तक खेले गए कुल 7 टी20 मैचों में से 4 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं. पिच के इसी मिजाज को देखते हुए, जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकता है ताकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान रहे. 

रांची में शानदार है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड

रांची का जेएससीए स्टेडियम भारतीय टीम के लिए एक अभेद्य किले जैसा रहा है, जहां टीम इंडिया को मात देना किसी भी विरोधी के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. यहां खेले गए कुल 4 टी20 मैचों में से टीम इंडिया ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि सिर्फ 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर भारत का जीत का प्रतिशत 75% का है, और इस दौरान टीम ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों को चारों खाने चित किया है. इसी दमदार इतिहास और घरेलू मैदान के फायदे को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में भी भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं.

• कुल खेले गए मैच (भारत): 4 मैच
• भारत की जीत: 3 मैच
• भारत की हार: 1 मैच

मौसम का हाल और ओस का असर

मैच के दिन रांची में मौसम थोड़ा करवट ले सकता है. दिन का अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन शाम को यह गिरकर 21 डिग्री तक आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की 55% संभावना है, जिससे खेल में थोड़ी रुकावट आ सकती है. अगर बारिश नहीं होती है, तो खेल के दूसरे हाफ में ओस एक बहुत बड़ा फैक्टर साबित होगी. ओस आने के बाद गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाएगा और चेज करने वाली टीम को इसका सीधा फायदा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:  'अनुभव का कोई तोड़ नहीं...' कोच सितांशु कोटक ने खोला राज, बताया क्यों हुई टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी

Continue reading on the app

5 लाख रुपये रिश्वत लेते चंडीगढ़ नगर निगम का सैनिटरी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, CBI ने दबोचा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ नगर निगम (MC) में तैनात एक सैनिटरी इंस्पेक्टर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. CBI ने आरोपी के खिलाफ 7 अक्टूबर 2026 को रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया था.

14 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

CBI के मुताबिक, आरोपी सैनिटरी इंस्पेक्टर पर शिकायतकर्ता की फर्म के लंबित और भविष्य के बिलों को पास कराने और उनकी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 14 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है. आरोप है कि सैनिटरी इंस्पेक्टर ने रिश्वत नहीं देने पर फर्म के बिल रोकने और उसका टेंडर रद्द कराने की धमकी भी दी थी.

5 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद CBI ने 7 अक्टूबर को जाल बिछाया. ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी सैनिटरी इंस्पेक्टर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यह रकम आरोपी द्वारा मांगी गई कुल 14 लाख रुपये की रिश्वत का एक हिस्सा थी. रिश्वत की रकम नगर निगम चंडीगढ़ में काम करने वाले एक ठेकेदार से ली जा रही थी.

घर और दफ्तर पर CBI की छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं. CBI इन दस्तावेजों की जांच कर रही है.

आज अदालत में पेश होगा आरोपी

गिरफ्तार सैनिटरी इंस्पेक्टर को आज चंडीगढ़ की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. CBI ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान रिश्वत की मांग, भुगतान और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. CBI की कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस इस बात पर है कि 14 लाख रुपये की कथित रिश्वत की मांग के पीछे केवल आरोपी की भूमिका थी या इसमें नगर निगम से जुड़े अन्य अधिकारी अथवा कर्मचारी भी शामिल हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: ‘3 इडियट्स’ से मिली सीख, पार्क में शुरू की प्रैक्टिस, अब भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेपक टकरा पुरुष क्वाड्रेंट इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस जीत में बिहार के बॉबी कुमार का अहम योगदान रहा. Fri, 09 Oct 2026 12:45:28 +0530

  Videos
See all

श्रीलंका में लैंडस्लाइड से बेपटरी हुई ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री! #srilanka #landslide #heavyrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:08:19+00:00

CJP Protest: जंतर-मंतर पर किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं-पुलिस | Hindi News | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T07:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers