कलेक्टर ने किया एक साथ 19 पटवारियों को निलंबित, फार्मर रजिस्ट्री से CM हेल्पलाइन तक काम में लापरवाही बनी वजह
ग्वालियर। ग्वालियर में राजस्व विभाग के काम में लापरवाही पर एक साथ 19 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश के बाद संबंधित एसडीएम ने यह कार्रवाई की। फार्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व e-KYC में कम प्रगति से लेकर सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें और न्यायालयीन मामलों में देरी तक अलग-अलग वजह इन पटवारियों के निलंबन का आधार बनी हैं।
कार्रवाई उन पटवारियों पर हुई है, जिनके काम में फार्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व e-KYC की प्रगति कम पाई गई। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के मामले लंबित रखने, न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर प्रतिवेदन नहीं देने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी को भी गंभीर माना गया। संबंधित एसडीएम ने ऐसे कुल 19 पटवारियों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व अमले को चेताया
एक साथ हुई इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने बाकी राजस्व अमले को भी चेताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लोगों से सीधे जुड़े कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय में काम नहीं होने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित पटवारियों की पूरी सूची और विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जा रहे हैं।
Transfer 2026: प्रशासनिक फेरबदल, साथ 5 IAS और एक IPS अफसर इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी
कर्नाटक में लगातार नौकरशाही फेरबदल देखने को मिल रहा है। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 और भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) हुआ है। सचिव और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (सेवाएं-1) के सचिव टी महांतेश द्वारा जारी किया गया है, जो 6 अक्टूबर 2026 से लागू हो चुका है।
बैच 20 18 की आईएएस अधिकारी आकृति बंसल एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर (पीआर) कर्नाटक भवन नई दिल्ली को स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत चामराजनगर जिले पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी मोना रोत का ट्रांसफर किया गया है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- आईएएस अधिकारी सुषमा गोडबोले जो पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रही थी, उन्हें अगले आदेश तक आयुक्त, डिपार्मेंट ऑफ पब्लिक लाइब्रेरीज बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ विद्या कुमारी के. को अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
- वसंत कुमार पी, अतिरिक्त सचिव (खाद्य प्रसंस्करण और कटाई प्रौद्योगिकी), कृषि विभाग बेंगलुरु को स्थानांतरित करते हुए निदेशक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वाणिज्य और उद्योग विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
- नागराज एएन एम, ओम्बड्समैन कर्नाटक एड्स स्टेट प्रिवेंशन सोसाइटी को आयुक्त सोशल वेलफेयर डिपार्मेंट पद पर नियुक्त किया गया है।
इस आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2024 की आईपीएस अधिकारी अनन्या श्रीवास्तव को एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर कर्नाटक भवन नई दिल्ली पद पर नियुक्त किया गया है। वह आईएएस अधिकारी आकृति बंसल का पदभार संभालेंगी। इससे पहले अनन्या श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुबली ग्रामीण सबडिवीजन धारवाड़ जिला पद तैनात थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










