Responsive Scrollable Menu

24 अक्टूबर से जबलपुर-इंदौर फ्लाइट होगी बंद, विंटर शेड्यूल में नहीं मिली जगह, हैदराबाद रूट पर बड़ा विमान चलाने की तैयारी

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से इंदौर जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल इंडिगो ने जबलपुर-इंदौर फ्लाइट को 24 अक्टूबर से बंद करने का फैसला किया है। विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को जगह नहीं मिली है। बता दें कि यह जबलपुर और इंदौर के बीच चलने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट थी। इसके बंद होने के बाद यात्रियों को इंदौर पहुंचने के लिए सड़क या दूसरे साधनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

दरअसल एयरलाइन की ओर से हैदराबाद रूट पर क्षमता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अभी जबलपुर से हैदराबाद के लिए 78 सीट वाला विमान संचालित हो रहा है। इसे बदलकर 186 सीट वाले बड़े विमान को चलाने की तैयारी है। इंडिगो अधिकारियों के मुताबिक छोटे ATR विमान के मेंटेनेंस के चलते जबलपुर-इंदौर फ्लाइट बंद की जा रही है।

इन यात्रियों पर पड़ेगा असर

वहीं जबलपुर-इंदौर फ्लाइट बंद होने के बाद दोनों शहरों के बीच हवाई सफर का विकल्प खत्म हो जाएगा। जो यात्री कम समय में इंदौर पहुंचना चाहते थे उन्हें अब सड़क या दूसरे माध्यमों का सहारा लेना पड़ेगा। व्यापार, काम या दूसरे जरूरी काम से इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव खासा अहम है। जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने फ्लाइट बंद होने को जबलपुर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि उड़ान सेवा का असर सिर्फ यात्रियों तक सीमित नहीं रहता बल्कि पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी जरूरी होती है। प्रेम दुबे के मुताबिक फ्लाइट से जबलपुर से इंदौर पहुंचने में करीब दो घंटे लगते हैं। इसके मुकाबले सड़क मार्ग से आने-जाने में ज्यादा समय लगता है। व्यापारियों के लिए समय काफी अहम होता है और कई बार दूसरे शहरों में एक ही दिन में काम पूरा करने के लिए तेज यात्रा जरूरी होती है। ऐसे में सीधी उड़ान बंद होने से कारोबार से जुड़े लोगों को ज्यादा समय यात्रा में देना पड़ेगा।

हैदराबाद रूट पर बढ़ेगी फ्लाइट की क्षमता

दरअसल जबलपुर-इंदौर फ्लाइट बंद होने के साथ ही इंडिगो हैदराबाद रूट पर बड़ा विमान चलाने की तैयारी कर रही है। अभी इस रूट पर 78 सीट वाला विमान संचालित होता है। अब इसकी जगह 186 सीट वाले विमान को चलाने की तैयारी है। यानी हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए एक उड़ान में ज्यादा सीट उपलब्ध होंगी। इंडिगो अधिकारियों के मुताबिक जबलपुर-इंदौर सेवा बंद करने का कारण छोटे ATR विमान का मेंटेनेंस है। विंटर शेड्यूल में जबलपुर-इंदौर उड़ान को शामिल नहीं किया गया है। 24 अक्टूबर के बाद इस रूट पर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

पुणे रूट का सुझाव

वहीं फ्लाइट बंद होने के बजाय कनेक्टिंग रूट का विकल्प तलाशने का सुझाव भी दिया गया है। प्रेम दुबे ने कहा कि जबलपुर-इंदौर सेवा को पूरी तरह खत्म करने के बजाय जबलपुर-इंदौर-अहमदाबाद या जबलपुर-इंदौर-पुणे जैसे रूट पर विचार किया जा सकता है। इससे जबलपुर के यात्रियों को इंदौर के जरिए दूसरे बड़े शहरों तक पहुंचने का विकल्प मिल सकता है।

Continue reading on the app

नवरात्रि में बन रहे हैं 2 खास योग, गजकेसरी और शश राजयोग से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस दौरान गजकेसरी राजयोग और शश राजयोग का प्रभाव रहने की बात कही जा रही है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इन योगों से मेष, वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को करियर, नौकरी, कारोबार और धन के मामलों में लाभ मिल सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: नाखून से नोचा कोहनी मारी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:36:25+00:00

Full State Honour के साथ नाना पाटेकर को अंतिम सलाम | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:37:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers