ट्रम्प ने टाटा-विप्रो को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किया:8 आईटी कंपनियों के खिलाफ एक्शन, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर सीधा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टाटा, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल समेत 8 बड़ी आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया से जुड़े कार्यक्रम से सस्पेंड कर दिया है। इन कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी भी शामिल हैं। अमेरिका में इन कंपनियों के लिए काम कर रहे हजारों भारतीय कर्मचारियों की ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया रुक सकती है या उसमें देरी हो सकती है। इन 8 कंपनियों पर हुआ एक्शन अमेरिकी श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग ने कहा कि इन कंपनियों से जुड़े नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो आवेदन पहले से चल रहे हैं, उनकी प्रक्रिया भी रोक दी जाएगी। ग्रीन कार्ड क्या होता है ग्रीन कार्ड अमेरिका में लंबे समय तक रहने और काम करने की स्थायी अनुमति है। इसे पाने के बाद कोई व्यक्ति अमेरिका में स्थायी रूप से रह और काम कर सकता है। कई भारतीय आईटी कर्मचारी अपनी कंपनी की मदद से ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं। फैसले का मतलब क्या है? अमेरिकी सरकार ने आईटी कंपनियों को 'परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम' से सस्पेंड कर दिया। इस प्रोग्राम के तहत कंपनियां H-1B वीजा वाले कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकती हैं। अब इन कंपनियां से जुड़ी किसी भी नई परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं की जाएगी। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, अब किसी पेंडिंग एप्लीकेशन पर भी विचार नहीं किया जाएगा। प्रोसेस क्यों रोका गया? ग्रीन कार्ड देने से पहले अमेरिका यह देखता है कि जिस नौकरी के लिए विदेशी कर्मचारी को रखा जा रहा है, उसके लिए कोई योग्य अमेरिकी कर्मचारी उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए कंपनी को अमेरिकी सरकार से एक मंजूरी लेनी होती है। इसे स्थायी श्रम प्रमाणन कहा जाता है। अमेरिका ने फिलहाल इन 8 कंपनियों के लिए इसी प्रक्रिया को रोक दिया है। भारतीयों पर असर क्यों पड़ेगा टाटा, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल जैसी कंपनियों में बड़ी संख्या में भारतीय आईटी कर्मचारी अमेरिका में काम करते हैं। इनमें से कई कर्मचारी आगे चलकर ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं। अब जिन कर्मचारियों का आवेदन इस प्रक्रिया से जुड़ा है, उनका ग्रीन कार्ड मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितने भारतीय कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे।
Zaheer Khan Net Worth: कितने कमाते हैं जहीर खान, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, अब कहां-कहां से होती है कमाई
Zaheer Khan Net Worth: जहीर खान इनदिनों सुर्खियों में हैं. जाफना किंग्स के को-ओनर बनने के साथ क्रिकेट फ्रेंचाइजी बिजनेस में उनकी एंट्री मजबूत हुई है.2026 में उनकी नेट वर्थ करीब 241.53 करोड़ हो गई है. आईपीएल में खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर वह करोड़ों कमा चुके हैं.इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, रियल एस्टेट और लग्जरी कारों का कलेक्शन भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जहीर की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










