Responsive Scrollable Menu

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा एक्शन, छतरपुर में 275 से ज्यादा बोरी और सागर में 665 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील

छतरपुर: मध्यप्रदेश के दो जिलों छतरपुर एवं सागर में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। छतरपुर में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुये एक निजी फार्म हाउस पर अचानक छापा मारा। जहां से प्रशासन ने 275 बोरियों से अधिक अवैध खाद जब्त की कर पूरे परिसर को सील कर दिया है। साथ ही कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं सागर में प्रशासन ने 665 बोरी अवैध खाद बरामद की है।

बता दें कि जिले की महाराजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरनाथपुर मौजा में अवैध रूप से खाद का भंडारण कर उसकी कालाबाजारी की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर प्रशासन ने आधी रात को कारोबारी के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बबलू पटेल के निजी फार्म हाउस पर अचानक छापेमारी कर 275 से अधिक बोरियां अवैध खाद बरामद कीं। कार्रवाई के बाद टीम ने पूरे परिसर को सील कर दिया।

करीब 3 लाख रुपये की खाद जब्त, प्रशासन ने परिसर किया सील

एसडीएम के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजपुर तहसील क्षेत्र ग्राम नाथपुर स्थित एक निजी फार्म पर भारी मात्रा में अवैध खाद का भंडार रखा गया है। सूचना के आधार पर तत्काल ही एसडीएम ने पुलिस और तहसीलदार के साथ फार्म पर दबिश दी। जहां तलाशी में एनएफएल की 218 बोरी मृदाकल्प और 57 बोरी यूरिया पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल ही माल जब्त कर परिसर को सील कर दिया।

सागर देवरी में भी अवैध खाद बरामद

बता दें कि छतरपुर ही नहीं, बल्कि सागर जिले में भी अवैध खाद बरामद की गई है। जानकारी अनुसार, जिले के देवरी में किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सहजपुर रोड स्थित किराए के मकान में छापेमारी की। जहां, जांच के दौरान मौके से यूरिया, एनपीके और टीएसपी सहित 665 बोरी खाद बरामद की गई। वहीं, प्राथमिक जांच में खाद को स्वीकृत एवं सत्यापित गोदाम के बजाय गैर-स्वीकृत परिसर में रखने की बात सामने आई। नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने परिसर को सील कर संबंधित व्यक्ति को खाद से जुड़े दस्तावेज पेश करने का नोटिस जारी किया है।

Continue reading on the app

MP में बदलेगा Wildlife Tourism का अंदाज, केंद्रीय पर्यटन सचिव ने बताया चंबल से जंगल तक कैसे बढ़ेंगे नए अनुभव

भोपाल। बाघ और जंगल सफारी मध्य प्रदेश के Wildlife Tourism की पहचान हैं, लेकिन आने वाले समय में इसके अनुभवों का दायरा इससे कहीं आगे जा सकता है। चंबल में डॉल्फिन, गांधीसागर की जैव विविधता, गिद्धों के संरक्षण से जुड़े क्षेत्र और पूर्णिमा की रात नौका विहार जैसे अनुभवों को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाएं हैं। MP Travel Mart 2026 में केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि Wildlife Tourism का विस्तार इस तरह हो जिसमें पर्यटक प्रकृति को करीब से जानें, संरक्षण को समझें और पर्यटन से होने वाली आय का लाभ स्थानीय लोगों तक भी पहुंचे।

Travel Mart के दूसरे दिन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में वन्यजीव, स्थानीय समुदाय और सतत पर्यटन पर हुई पैनल चर्चा का केंद्र भी यही रहा। पर्यटन और Wildlife क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का जोर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के बजाय उनके अनुभव को बेहतर बनाने और पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने पर रहा।

चंबल की डॉल्फिन से गिद्धों के संरक्षण तक

केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। कूनो में चीता संरक्षण इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। अब जरूरत Wildlife Tourism को केवल वन्यजीव देखने तक सीमित न रखकर प्रदेश की दूसरी प्राकृतिक खूबियों से भी जोड़ने की है।

इसी संदर्भ में उन्होंने चंबल में डॉल्फिन, गांधीसागर की जैव विविधता और गिद्ध संरक्षण का जिक्र किया। उन्होंने कहा  गिद्धों के प्रजनन स्थलों के आसपास पूर्णिमा की रात नौका विहार जैसे अनुभव भी पर्यटन का हिस्सा बन सकते हैं।

कुमार ने पर्यटन की सफलता को लेकर भी एक अहम बात कही। उनके मुताबिक केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ना पर्याप्त नहीं है। पर्यटन का फायदा स्थानीय समुदाय को कितना मिला और प्रकृति के संरक्षण में उसका क्या योगदान रहा, इसका आकलन भी जरूरी है। पर्यटकों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर आतिथ्य और संवाद के लिए प्रशिक्षित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

कान्हा से आगे बढ़ेगा Wildlife Tourism का दायरा

मध्य प्रदेश के Wildlife Tourism में कान्हा के साथ दूसरे वन क्षेत्रों की भूमिका भी बढ़ाने की तैयारी है। मध्य प्रदेश ईको-टूरिज्म विकास बोर्ड के CEO एल. कृष्णमूर्ति के मुताबिक रातापानी, सतपुड़ा, संजय और वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य जैसे क्षेत्रों को भी वन्यजीव पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है।

उनका कहना था कि आज पर्यटक केवल जंगल घूमने नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव लेने आते हैं जो लंबे समय तक उनके साथ रहे। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के साथ गाइड और वाहन चालकों की ट्रेनिंग तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

संरक्षण और रोजगार को साथ लेकर चलने की तैयारी

पर्यटन सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने प्रदेश के लिए संरक्षण आधारित पर्यटन मॉडल की बात रखी। इसमें प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर तैयार करने पर जोर है।

उन्होंने भारत में जन्मी चीता के पांच शावकों को जन्म देने को चीता संरक्षण की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनके मुताबिक वन्यजीव संरक्षण के ऐसे प्रयासों को जिम्मेदार पर्यटन के अनुभवों से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है।

पर्यटक जंगल देखें ही नहीं, उसे समझें भी

पैनल में Wildlife Tourism के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा हुई। एंड बियॉन्ड एशिया के निदेशक टोबी सिंक्लेयर ने कहा कि जंगल का अनुभव केवल बाघ तक सीमित नहीं होना चाहिए। पक्षी, दूसरे वन्यजीव, प्रकृति और स्थानीय जीवन भी इसकी पहचान हैं। इसके लिए ऐसे प्रशिक्षित गाइड जरूरी हैं जो पर्यटकों को किसी स्थान की कहानी और उसकी खासियत समझा सकें।

सीजीएच अर्थ एक्सपीरियंस होटल्स के महाप्रबंधक डेविड राजू ने भी गाइड के ज्ञान और प्रशिक्षण को पर्यटकों के अनुभव से जोड़ा। चर्चा में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और माधव राष्ट्रीय उद्यान सहित प्रदेश के वन क्षेत्रों में होमस्टे, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक अनुभवों को पर्यटन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Zaheer Khan Net Worth: कितने कमाते हैं जहीर खान, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, अब कहां-कहां से होती है कमाई

Zaheer Khan Net Worth: जहीर खान इनदिनों सुर्खियों में हैं. जाफना किंग्स के को-ओनर बनने के साथ क्रिकेट फ्रेंचाइजी बिजनेस में उनकी एंट्री मजबूत हुई है.2026 में उनकी नेट वर्थ करीब 241.53 करोड़ हो गई है. आईपीएल में खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर वह करोड़ों कमा चुके हैं.इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, रियल एस्टेट और लग्जरी कारों का कलेक्शन भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जहीर की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. Thu, 8 Oct 2026 22:28:04 +0530

  Videos
See all

Today's Morning Headlines: Gyanesh Kumar | Congress Protest | Rahul Gandhi | Nana Patekar | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:52:29+00:00

Today's Breaking News LIVE: Rahul Gandhi | Congress Protest | Jantar Mantar Protest | Nana Patekar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:55:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers